एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

आज भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक है. खबर है कि शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.सिंधिया बीजेपी के कोटे से राज्यसभा जा सकते हैं.

नई दिल्ली: आज होली है और होली के दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के रंग में भंग पड़ चुका है. उनकी सरकार पर बड़ा संकट है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल होंगे. इतना ही नहीं सिंधिया बीजेपी के कोटे से राज्यसभा भी जाएंगे.

बता दें कि आज सुबह मध्य प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. ऐसे में संकेत मिले थे कि वह मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिये बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में कहा, ''यह मेरे लिए आगे बढ़ने का वक्त है. मेरा मानना है कि मैं कांग्रेस में रहकर अपने राज्य, देश की सेवा नहीं कर पा रहा हूं.''

सिंधिया की बगावत की टाइमलाइन

* 6 अगस्त 2019- अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन.

* 9-10 सिंतबर 2019- भारी बारिश और बाढ़ पर ट्विटर पर कमलनाथ से भिड़े.

* 25 नवंबर 2019- ट्विटर अकाउंट से कांग्रेसी परिचय हटाया, क्रिकेट प्रेमी और जनसेवक बताया.

* 14 फरवरी 2020- मेनिफेस्टो का वादा अधूरा रहने पर सड़क पर उतने की बात कही.

* 15 फरवरी 2020- किसान कर्जमाफी के मुद्दे पर सड़क पर उतरने को कहा. कमलनाथ ने कहा- 'तो उतर जाएं'.

बता दें कि कमलनाथ अपनी सरकार बचाने के संकट से गुजर रहे हैं. बीती रात कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. कमलनाथ सरकार के 28 में से 22 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए. ज्योतिरादित्य नाराज हैं, उनके 17 समर्थक मंत्री और विधायक बेंगलूरु में हैं. ज्योतिरादित्य को मनाने की कोशिश जारी है वहीं बीजेपी भी 'ऑपरेशन लोटस' के मिशन में जुटी है. अब सवाल ये है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार रहेगी या जाएगी?

मध्य प्रदेश में आज क्या?

भोपाल में आज शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. नए सिरे से कमलनाथ सरकार का गठन होगा. इसके अलावा भोपाल में शाम 6 बजे बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget