एक्सप्लोरर

कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट के लिए नया निर्देश, निर्भया मामले में दोषी की अजीबोगरीब याचिका, पढ़ें बड़ी ख़बरें

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है. इस बीच भारत स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाजरी जारी कर एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है. पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी ख़बरें-

1. मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने दोबारा मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिख कर कल तक फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है. राज्यपाल ने कहा कि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है. इससे पहले राज्यपाल ने 14 मार्च को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से कहा था कि फ्लोर टेस्ट कराएं. आज राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई. मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट नहीं कराए जाने के फैसले को बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. https://bit.ly/2INvAOk

2. भाारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 114 हो गई है. लद्दाख, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और केरल में एक एक नए मामले आए हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर राज्यों ने स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल बंद करने का फैसला लिया है. वहीं आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज का पूरा खर्च सरकार देगी. कोरोना वायरस से मौत होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. https://bit.ly/3cZypK2

3. एबीपी न्यूज़ शिखर सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तीन साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा. सीएम योगी ने राजधानी लखनऊ में दंगाइयों के पोस्टर लगाने पर कहा कि ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं. ये कोरोना वायरस से भी खतरनाक हैं. https://bit.ly/39URn2l वहीं इसी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सीएम योगी ने कोई विकास नहीं किया है. योगी सरकार सिर्फ एएमयू साइन कर रही है. लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं कर रही. https://bit.ly/2Wi9r2L

4. आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने Yes Bank का मुद्दा उठाया और सरकार से 50 सबसे बड़े डिफॉल्टरों के नाम मांगे. इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 25 लाख रुपये से अधिक के डिफॉल्टरों के नाम सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. उन्होंने प्रियंका गांधी और राणा कपूर के पेटिंग वाले मुद्दे पर भी तंज कसा. इस दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ. https://bit.ly/2Wdh6iK

5. निर्भया मामले के दोषियों की फांसी की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उन्हें बचाने के लिए अजीबोगरीब याचिकाएं सामने आ रहे हैं. आज दोषियों के वकील ने दावा किया कि कुछ एनजीओ इस फांसी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय पहुंचे हैं. इस बीच दोषी मुकेश की एक अर्ज़ी को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने आज मना कर दिया. चारों दोषियो की फांसी 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे होनी है. https://bit.ly/2TRWXNB

Hyundai की नई Creta भारत में हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू https://bit.ly/3d2m4EN

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget