एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: किसान को खदान से मिला हीरा, नीलामी में 60 लाख में बिका

पन्ना जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरों की नीलामी 1.65 करोड़ रूपये में हुई.

पन्ना: मध्य प्रदेश का एक किसान खदान से 14.98 कैरेट का एक हीरा पाकर लखपति बन गया है. नीलामी में उसका यह हीरा 60.60 लाख रूपये में बिका. यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी है. अधिकारियों के अनुसार, पन्ना में जिला प्रशासन के तहत आने वाले हीरा कार्यालय में तीन से पांच दिसंबर के बीच हुई नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरे बिके थे.

पन्ना के हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि इस नीलामी में पांच दिसंबर को किसान लखन यादव (45) का 14.98 कैरेट का हीरा 60.60 लाख रूपये में बिका. उसे यह हीरा पिछले महीने पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर इलाके की एक खदान में खुदाई के दौरान मिला था और दो नवंबर को उसने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा किया था.

उन्होंने कहा कि हीरा जमा करने के बाद उसे अग्रिम राशि के रूप में दो-तीन दिन के भीतर एक लाख रूपये दे दिए गये थे और बाकी बचे हुए रूपये 15 जनवरी के बाद दे दिए जाएंगे. बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके में आने वाला पन्ना हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध है.

लखन यादव एक किसान है. हीरा बिकने से प्रफुल्लित हुए लखन यादव ने कहा, ‘‘हीरा बिकने के बाद मैं बहुत खुश हूं. मुझे जीवन में पहली बार हीरा मिला है. यह प्रभु की कृपा है. उन्हीं का उपहार है. मैं एक छोटा सा किसान हूं. मैं दो एकड़ जमीन का मालिक हूं. हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का उपयोग मैं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिये करुंगा और उनका जीवन उज्जवल बनाऊंगा.’’

पन्ना जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस नीलामी के दौरान कुल 129.83 कैरेट के 74 हीरों की नीलामी 1.65 करोड़ रूपये में हुई थी.

उन्होंने कहा कि इन नीलामी में कुल 269.16 कैरेट के 203 नग हीरों की नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन उनमें से 129 नग हीरे बिक नहीं सके. इन हीरों को अगले साल होने वाली नीलामी में रखा जाएगा.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस नीलामी में कोविड-19 महामारी का असर देखा गया, क्योंकि पिछले वर्षों के मुकाबले इस नीलामी में कम हीरा व्यापारी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी से बगावत के बाद अब इस पार्टी में शामिल होंगे शुभेंदु अधिकारी  किसान आंदोलन: पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- किसान के कंधों पर कुछ लोग बंदूक रख कर चला रहे हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget