एक्सप्लोरर

TMC से बगावत के बाद अब इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं शुभेंदु अधिकारी

टीएमसी से बगावत करने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 27 नवंबर को ममता बनर्जी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था.

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से बगावत करने के बाद शुभेंदु अधिकारी जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, शुभेंदु बीजेपी में शामिल होने से पहले विधायक पद से इस्तीफा देंगे. 17 दिसंबर को शुभेंदु एक रैली में शामिल होंगे और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वह शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. शनिवार को अमित शाह के साथ बंगाल लौटेंगे.

आज ही अधिकारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Z श्रेणी सुरक्षा दी है. अब शुभेंदु अधिकारी कि सुरक्षा में CRPF के जवान तैनात होंगे. ध्यान रहे कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन का चेहरा थे और इसी आंदोलन के बूते 2011 में ममता बनर्जी सत्ता में आई थीं.

पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों की वजह से अधिकारी ने पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि अधिकारी को मनाने के लिए टीएमसी ने कई बार कोशिश की लेकिन वह नहीं माने.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे. इस चुनाव में बीजेपी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने कड़ी चुनौती पेश करने जा रही है. वहीं वाम और कांग्रेस गठबंधन भी तैयारी में जुटी है.

चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे. शाह की यह संभावित यात्रा बृहस्पतिवार को बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर भीड़ द्वारा किये गये हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार और केंद्रीय गृहमंत्रालय के बीच चल रही तनातनी के बीच होगी.

ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को 14 दिसंबर को नयी दिल्ली नहीं भेजने का निर्णय लिया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन दोनों अधिकारियों को नड्डा के काफिले पर हुए भीड़ के हमले के आलोक में तलब किया है.

बंगाल: TMC नेता शुभेंदु अधिकारी को गृह मंत्रालय से मिली Z सुरक्षा, राज्य सरकार से मिली सुरक्षा छोड़ दी थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget