एक्सप्लोरर

शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे दिन खत्म किया उपवास, कैलाश जोशी ने पिलाया नारियल पानी

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बाद राज्य में शांति बहाली के लिए अपना उपवास खत्म कर दिया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी ने शिवराज सिंह चौहान को नारियल पानी पिलाकर उनका उपवास खत्म करवाया. सीएम शिवराज सिंह चौहान के उपवास का आज दूसरा दिन था. सीएम शिवराज ने शुक्रवार को एलान किया था कि वो राज्य में शांति बहाली के लिए अनिश्चितकालीन उपवास करेंगे.

जानकारी के मुताबिक मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसानों के परिजनों ने कल सीएम से मुलाकात की थी. मृतक किसानों के परिवार वालों ने सीएम से उपवास खत्म करने की अपील की थी. आज मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ”पीड़ित परिवार के लोग मुझसे इतने दुख के बावजूद भी मिले. उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपना उपवास खत्म कर दें. उन्होंने गांव भी बुलाया था.”

शिवराज के मंच से राहुल गांधी पर हमला

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास के दूसरे दिन बीजेपी नेताओं ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने मंच से राहुल गांधी को पप्पू कहा. प्रभात झा ने कहा कि कांग्रस ने लाशों पर राजनीति कर रहे हैं.

इसके अलावा बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी राहुल गांधी पर बरसे. विजयवर्गीय ने कहा, ''राहुल गांधी ने खूब नाटक किया, उनको बुद्धि मिले इसके लिए यज्ञ करना चाहिए.'' वहीं बीजेपी नेता नरेंद्र तोमर ने मंदसौर में बिना हेलमेट बाइक पर बैठने को लेकर भी राहुल गांधी पर हमला किया. नरेंद्र तोमर ने कहा, '' जिसे ट्रैफिक का नियम नहीं पता उसे PM बना देंगे तो क्या होगा?'' आज देश भर में किसानों का सांकेतिक प्रदर्शन

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रहा किसान आंदोलन अब देश के अन्य राज्यों में पहुंचेगा. देश के अलग-अलग राज्यों में किसान आज से सांकेतिक प्रदर्शन शुरु करेंगे. शनिवार को दिल्ली में 62 किसान संगठनों की बैठक में तय हुआ.

राष्ट्रीय किसान महासंघ के संयोजक शिव कुमार शर्मा ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि रविवार को किसानो का समूह अलग अलग इलाकों में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन करेगा. किसान संगठनो की तरफ से ये भी कहा गया है कि 16 जून को देशभर के हाईवे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद करेंगे.

हालांकि अभी ये देखना बाकी है कि मध्यप्रद्देश और महाराष्ट्र के बाहर इन संगठनो को कितना समर्थन मिलता है. किसान संगठनों के सामने प्रदर्शनों को हिंसा से दूर रखने की चुनती भी है.

शिवराज के खिलाफ कांग्रेस ने सिंधिया को मैदान में उतारा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास के जवाब में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अब मैदान में उतरेंगे. ये घोषणा की गयी है की कांग्रेस के युवा चेहरा और सांसद ज्योतिदित्य सिंधिया शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदेश में 72 घंटों का सत्याग्रह करेंगे.

सिंधिया 14 जून को दोपहर 3 बजे भोपाल शहर के टी. टी. नगर दशहरा मैदान में 72 घंटे के लिए सत्याग्रह पर बैठेंगे. अपना सत्याग्रह शुरू करने के एक दिन पहले सिंधिया 13 जून को मंदसौर जाएंगे और छह जून को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मंदसौर जिले में मारे गये पांच किसानों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे.

किसान संगठनों का प्रतिनिधि मंडल आज पहुंचेगा मंदसौर

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने पूरे देश से किसानों और किसान संगठनों का एक प्रतिनिधि मंडल आज सुबह मंदसौर पहुंचेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में मेधापाटेकर, योगेन्द्र यादव, स्वामी अग्निवेश, वीएम सिंह, डॉ-सुनीलम, अविक साहा, के. बालाकृष्णन और सोमनाथ तिवारी हैं.

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव आज मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले का दौरा करेंगे. मध्य प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मरने वाले किसानों के परिजनों से वह मुलाकात करेंगे. उनते साथ मेधा पाटकर, सुनीलम और अविक साहा भी साथ होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget