एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 18 तो कांग्रेस ने 27 दागी उम्मीदवारों को दिया टिकट: ADR

एडीआर के मुताबिक बीजेपी ने जिन 177 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की है उनमें से 28 पर आपराधिक मामले चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस के 171 प्रत्याशियों में से 41 पर आपराधिक केस चल रहा है.

नई दिल्ली: आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. एक तरफ पिछले डेढ़ दशक से राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी हर हाल में जीत का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में अपना 'सियासी वनवास' खत्म करने की पूरी कोशिश में है. दोनों ही पार्टियों ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है. बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों के नाम की तो वहीं कांग्रेस ने 171 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है.

एडीआर के मुताबिक बीजेपी ने जिन 177 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की है उनमें से 28 पर आपराधिक मामले चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस के 171 प्रत्याशियों में से 41 पर आपराधिक केस चल रहा है. वहीं गंभीर आपराधिक मामलों की बात करें तो एडीआर के मुताबिक बीजेपी के 18 और कांग्रेस के 27 उम्मीदवारों पर संगीन आपराधिक मामले चल रहे हैं.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है उनके पिछले विधानसभा चुनाव में दिए गए एफिडेविट की के आधार पर उनके उपर कितने आपराधिक मामले चल रहे हैं और इन उम्मीदवारों की सम्पत्ति क्या है इसकी जानकारी दी है.

वहीं संपत्ति के मामले में एडीआर की जानकारी के मुताबिक बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में अब तक 89 करोड़पति उम्मीदवार हैं. जबकि कांग्रेस के करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 71 है.

बता दें कि कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की है. इन दोनों लिस्टों को मिलाकर अब तक कांग्रेस ने कुल 171 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. कांग्रेस ने जिन 171 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें से 99 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 2013 के चुनाव में भी कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ा था. वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी की बात करें तो उसने अब तक कुल 177 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इसमें से 125 उम्मीदवारों ने 2013 में भी चुनाव लड़ा था.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 18 तो कांग्रेस ने 27 दागी उम्मीदवारों को दिया टिकट: ADR

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में 28 नवंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. सूबे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. विधानसभा की 230 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत के साथ सत्ता पर अपना कब्जा जारी रखा था. कांग्रेस महज़ 58 सीटें ही जीत पाई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget