एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले, MP में कांग्रेस गाय माता का गौरवगान करती है और केरल में काटकर खाती है

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह यहां गाय को मां कहती है और केरल में उसे काट कर खाती है.

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में एक बार फिर गोरक्षा का मुद्दा सुर्खियों में है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने गोरक्षा को लेकर वायदे किए हैं. आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बहाने कांग्रेस के इरादों पर सवाल उठाए. बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करने छिंदवाड़ा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में गाय को मां कहती है और केरल में उसे काट कर खाती है.

उन्होंने कहा, ''मध्य प्रदेश के घोषणापत्र में तो कांग्रेस पार्टी गाय माता का गौरवगान कर रही है, लेकिन केरल में खुले आम रास्ते पर कांग्रेस के लोग गाय के बछड़े का सिर काटकर मांस खाते हुए अपनी तस्वीर निकाल करके कहते हैं कि गौ-मांस खाना हमारा अधिकार है.''

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस मुझसे (मोदी) क्यों डरती है? अफवाहें फैलाती है कि मैं नहीं आ रहा, देर से आएंगे, झूठ व अफवाह फैलाना उनके चरित्र में है. वे ठीक वैसे ही झूठ बोलने का अभ्यास करते हैं, जैसा लोग व्यायाम करते हैं, यही कारण है कि उनके झूठ बोलने की क्षमता बढ़ती जा रही है."

MP: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, हर साल 10 लाख रोजगार, किसानों को बोनस और छात्राओं को स्कूटी का किया वादा

मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस का कार्यकलाप देख लें, कार्यशैली देख लीजिए, कारनामे देख लीजिए, यह सब बता देता है कि कांग्रेस को झूठ बोलने में महारत हासिल हो गई है." मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्हें नामदार कहकर हमला बोला. वहीं कमलनाथ को उन्होंने उद्योगपति बताया. मोदी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ पर सीधे तौर पर आरोप लगाया कि वह राजनीति तो छिंदवाड़ा से करते हैं, मगर दुकानें गाजियाबाद और नागपुर में खोल रखी है.

मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया, "वे जो वादे करते हैं, उस पर उनका स्वयं का विश्वास नहीं होता है. यह ऐसी पार्टी है, जो जनता से नहीं बल्कि नेता से भी धोखा करती है. धोखा करना उनके खून में है, रगों में है, यही कारण है कि देश की जनता उन पर भरोसा नहीं करती. नामदार छिंदवाड़ा आते हैं तो कहते हैं कि मुख्यमंत्री आपका होगा और जब ग्वालियर जाते हैं तो ग्वालियर के लोगों से कहते हैं कि मुख्यमंत्री आपका होगा. प्रदेश के आठ हिस्सों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के आठ दावेदार हैं."

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. मतदान से पहले कांग्रेस और बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार रैलियां कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget