एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: बीमारी से राजस्थान के दूध उत्पादन में दो लाख लीटर की गिरावट, मिठाइयों के बढ़ गए दाम

Rajasthan News: जयपुर डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष ओम पूनिया ने कहा कि दैनिक दूध संग्रह सामान्य 14 लाख लीटर से घटकर 12 लाख लीटर रह गया है.

Rajasthan Lumpy Skin Disease Update: कई राज्यों में त्वचा पर गांठ बनने की बीमारी लम्पी स्किन डिजीज (Lumpy Skin Disease) के कारण मवेशियों की आबादी पर असर पड़ रहा है. इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य राजस्थान (Rajasthan) में दूध का कलेक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप मिठाइयों (Sweets) की कीमतों में वृद्धि हुई है. राजस्थान की सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था जयपुर डेयरी फेडरेशन (Jaipur Dairy Federation) के मुताबिक दूध संग्रह में 15-18 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, अब तक दूध की आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं आई है. 

जयपुर डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष ओम पूनिया ने कहा कि दैनिक दूध संग्रह सामान्य 14 लाख लीटर से घटकर 12 लाख लीटर रह गया है. पुनिया ने कहा कि मवेशियों में लम्पी संक्रमण की शुरुआत से पहले हमें सहकारी में प्रतिदिन 14 लाख लीटर दूध मिलता था, लेकिन अब यह 12 लाख लीटर हो गया है. हालांकि, दूध की आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं आई है. 

उन्होंने कहा कि हम जानवरों की मौत से चिंतित हैं क्योंकि आधिकारिक तौर पर मवेशियों की मौत के जो आंकड़े दिए जा रहे हैं वो निश्चित रूप से उससे अधिक हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर यह इसी प्रकार से जारी रहा तो यह कोविड-19 या उससे भी अधिक बदतर हालात का सामना करना पड़ सकता है

मिठाइयों के दाम बढ़े

वहीं, जोधपुर में लम्पी वायरस के कारण मिठाइयों के दाम पहले के मुकाबले बढ़ गए हैं. मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि सभी मिठाइयां मावा से बनाई जाती हैं. दूध की आपूर्ति गिरने से उनका उत्पादन 80 प्रतिशत तक गिर जाता है. जिसके कारण उन्हें कुछ की कीमतें भी बढ़ानी पड़ी हैं. दुकानदारों के मुताबिक, मिठाइयां विशेष रूप से दूध से ही बनाई जाती है. 

सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री से मांगी मदद

बता दें कि राजस्थान में लम्पी स्कीन डिजीज का सबसे अधिक प्रकोप होने के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूदा स्थिति से चिंतित हैं, क्योंकि पशुपालन राजस्थान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इस रेगिस्तानी राज्य में किसानों की आय का प्राथमिक स्रोत दूध है. सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सरकार से लम्पी स्कीन डिजीज को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए कहा है क्योंकि यह 13 राज्यों में फैल गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में, गहलोत ने लम्पी का मुकाबला करने के लिए अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पर बल दिया है और यह भी कहा है कि एक बार लम्पी के खिलाफ एक टीका तैयार होने के बाद राजस्थान को प्राथमिकता दी जाए. 

राजस्थान 51 हजार मवेशियो की मौत

बता दें कि इस बीमारी का मुकाबला करने के लिए अभी भी कोई टीका नहीं है, बकरी पॉक्स का टीका प्रभावी साबित हुआ है. राजस्थान में 16.22 लाख बकरी पॉक्स के टीके हैं, जिससे अब तक 12.32 लाख मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है. हालांकि, 11 लाख से अधिक जानवर वायरस से प्रभावित हैं और राज्य में 51,000 मवेशियों की मौत हो चुकी है. 

इसे भी पढ़ेंः-

रेप, गला दबाकर हत्या फिर पेड़ से लटकाए गए शव... लखीमपुर में दलित बच्चियों से हैवानियत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Rice Export: भारत ने चावल के निर्यात पर लगाया रोक! क्या विश्व में बढ़ सकता है खाद्य संकट? यहां जानें पूरा डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget