एक्सप्लोरर

लखनऊ: आम लोगों के लिए खुले डिफेंस एक्सपो के दरवाजे, उमड़ी भीड़

लखनऊ में पहली बार आयोजित हो रहा यह एक्सपो प्रदर्शनी लगाने वालों की संख्या, आयोजन क्षेत्र और राजस्व प्राप्ति के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी है. एक्सपो में 150 से अधिक विदेशी समेत 1000 से ज्यादा आयुध निर्माता कम्पनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार आयोजित हो रहे डिफेंस एक्सपो के दरवाजे शनिवार को आम जनता के लिए खोल दिए गए. रक्षा क्षेत्र में देश के शौर्य के प्रतीक बने इस आयोजन में शामिल होने के लिए खासी भीड़ उमड़ पड़ी. गोमती रिवर फ्रंट पर लोगों के लिए रक्षा सेनाओं के शौर्य की गाथा कहने वाले आयुध उपकरणों और युद्ध की झांकी पेश की गई. उत्साहित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जवानों का हौसला बढ़ाया. लोगों ने इन दृश्यों को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया.

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किए गए टैंक, हेलीकॉप्टर और अन्य आयुध साजोसामान के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी लग गई. स्कूल और कॉलेजों के छात्रों के बीच भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह नजर आया.

तीन सौ एमओयू पर हुए हस्ताक्षर डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन करीब तीन सौ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए और थलसेना के लिए नई तोप, ग्रेनेड लांचर, एलएमजी, एटीजीएम मिसाइल और वायुसेना के लिए एक नए 'एलयूएच' हेलीकॉप्टर निर्माण को मंजूरी मिल गई जो पुराने पड़ चुके चीता और चेतक हेलीकॉप्टर्स की जगह लेगा.

राजधानी के एक निजी स्कूल के छात्र गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक हम 26 जनवरी को परेड के दौरान टेलीविजन पर देश की सैन्य ताकत का एहसास करते थे लेकिन आज इसे प्रत्यक्ष रूप से देखना एक अभूतपूर्व अनुभव है.

अपने परिवार के साथ एक्सपो देखने पहुंचे कारोबारी अमित कुमार ने कहा कि वह भीड़भाड़ के बावजूद अपने बच्चों को इसलिए एक्सपो दिखाने लाए हैं ताकि वे देश की आन बान शान को करीब से महसूस कर सकें. यह एक ऐतिहासिक अनुभव है जो सारी जिंदगी याद रहेगा.

आम लोगों के लिए शुरू हुई मुफ्त बस सेवा

डिफेंस एक्सपो जाने के लिए आम लोगों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है. शनिवार और रविवार को दर्शकों को आने-जाने के लिए एसी बसों की सुविधा मिलेगी. क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल तक 13 मार्गों पर आठ और नौ फरवरी को ही निःशुल्क बसें उपलब्ध होंगी. बसें सुबह आठ से शाम छह बजे मेले की समाप्ति तक मिलेंगी.

राजधानी के वृंदावन योजना क्षेत्र में आयोजित एक्सपो को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण एक्सपो स्थल तक पहुंचने वाले तमाम मार्गों पर काफी जाम लग गया जिससे लोगों को खासी दिक्कतें भी हुई.

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आफ डिफेंस' थीम पर होने वाला अब तक का सबसे बड़ा आयोजन

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आफ डिफेंस' थीम पर होने वाला यह एक्सपो हर लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा ऐसा आयोजन है. उम्मीद जतायी जा रही है कि इस एक्सपो के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उत्पादन में दुनिया का महत्वपूर्ण स्थल बन जाएगा.

Defence Expo 2020: अब अंधेरे में भी दुश्मन की खैर नहीं, नाइट विजन डिवाइस 'डारवी' का टारगेट होगा अचूक

डिफेंस एक्सपो के तीसरे दिन हुए 200 करार पर हस्ताक्षर, राइफल-टोरपीडो बनाने को लेकर हुए MoU

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget