एक्सप्लोरर

लखनऊ: रंजीत बच्चन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों के दिखने का दावा

रंजीत बच्चन की हत्याकांड को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें हत्यारों के दिखने का दावा किया जा रहा है.रंजीत बच्चन ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे और वो अपने घर से अपने दोस्त के साथ इलाके के ग्लोब पार्क में टहलने के लिए निकले थे.

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के नेता रंजीत बच्चन की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें हत्यारों के दिखने का दावा किया जा रहा है. आज सुबह रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या की गई थी. लखनऊ के पॉश इलाके में दिन दहाड़े गोली चली थी. इस मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं. वहीं इस बात जांच जारी है कि हिंदू नेता की हत्या का मकसद क्या है?

रंजीत बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे तभी एक शख्स ने गोली मार कर हत्या कर दी. हजरतगंज में जिस जगह हत्या हुई वो लखनऊ के पॉश इलाकों में शामिल है और पास ही विधानसभा भी है. हत्यारे ने ग्लोब पार्क के पास सिर में गोली मारी. बचाव के लिए आगे आया रिश्तेदार भी इस हमले में घायल हआ है.

यह घटना लगभग सुबह 6.30 बजे हुई. रंजीत बच्चन ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे और वो अपने घर से अपने दोस्त के साथ इलाके के ग्लोब पार्क में टहलने के लिए निकले थे. हत्यारे बाइक से आए और गोली मारकर फरार हो गए. रंजीत बच्चन समाजवादी पार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते थे.

बता दें कि पुलिस कई एगंल से जांच कर रही है. रंजीत के करीबी आशीष पटेल को भी हिरासत में लिया गया है. राजधानी लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया गया है. लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी इस तरह की बड़ी वारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े करती है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली HC ने केंद्र की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, सॉलिसिटर जनरल बोले- दोषी देश के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं

अब एमके स्टालिन की पार्टी DMK के लिए चुनावी रणनीति तैयार करेंगे प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget