एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट को ओलंपिक में नहीं मिला मेडल, लेकिन भारत आते ही मिलेगा ये ईनाम, हो गया ऐलान

Vinesh Phogat News: यूनिवर्सिटी ने विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराये जाने के बावजूद पुरस्कार की घोषणा की है. विनेश फोगाट के वजन तय कैटेगरी 50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक पाया गया.

Vinesh Phogat News: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित कर दिया गया. उनका वजन तय कैटेरगी 50 किलो से 100 ग्राम अधिक पाया गया, इस वजह से उन पर कार्रवाई की गई. इस वजह से अब वह पदक से वंजित रह गईं. पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने अपनी छात्रा और पहलवान विनेश फोगाट को 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है.

'हमारे लिए विनेश अब भी पदक विजेता'

यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर और राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा, "हमारे लिए विनेश अब भी पदक विजेता हैं. उनका समर्पण और कौशल मान्यता का हकदार है और हमें रजत पदक विजेता के लिए घोषित 25 लाख रुपये की राशि पुरस्कार उन्हें देने पर फक्र महसूस हो रहा है." यूनिवर्सिटी के बयान में कहा गया, ‘‘पेरिस ओलंपिक में रजत पदक विजेता छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ने राशि रखी थी. विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराये जाने के बावजूद पुरस्कार की घोषणा की गई है."

विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद ओलंपिक में अपना तय पदक गंवा दिया. पेरिस ओलंपिक से पहले विनेश फोगाट का 53 किलो के कैटेगरी के प्रतियोगिता में हिस्सा लेती थी. इस बार अंतिम पंघाल ने इस कैटेगरी में क्वालीफाई किया और विनेश फोगाट को 50 किलो की प्रतिस्पर्धा के लिए अपना वजन कम करना पड़ा.

रियो ओलंपिक में भी हुईं थी डिस्क्वालफाई

इससे पहले साल 2016 में रियो ओलंपिक में विनेश फोगाट को पहली बार ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा से 400 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराया गया था. ओलंपिक से बाहर कर दिए जाने के बाद विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनसे मिलने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा पहुंची थी.

भारतीय मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के अनुसार हर पहलवान कम श्रेणियों में लड़ने के लिए अपना वजन कम करता है. उन्होंने कहा, "विनेश के मामले में वह 53 किलोग्राम में ज्यादातर 55 से 56 किलोग्राम के वजन के साथ लड़ीं. एक बार जब विनेश 50 किलोग्राम वर्ग में आ गईं तो उन्हें हर प्रतियोगिता से पहले कम से कम छह किलोग्राम वजन कम करना पड़ा. अचानक वजन कम करना एक बेहद मुश्किल प्रक्रिया है.

(इनपुट पीटीआई भाषा से भी)

ये भी पढ़ें : 'विनेश फोगाट को मिले भारत रत्न या राज्यसभा की सीट', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget