एक्सप्लोरर

जिन बीजेपी नेताओं ने दूसरे धर्म में शादी की उन पर लव जिहाद कानून लागू होगा या नहीं- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ बांटने का काम कर रहे हैं. लोगों को कैसे जोड़ना और बढ़ाना है, इस पर काम नहीं हो रहा है.

रायपुर: लव जिहाद के खिलाफ कानून को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पहले ये पूछना चाहिए कि जिन बीजेपी नेताओं ने दूसरे धर्म में शादी की है, उन पर लव जिहाद कानून लागू होगा या नहीं?

भूपेश बघेल ने कहा, “दुर्भाग्य है कि जो सार्वजनिक उपक्रम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने शुरू किए थे वो सब निजी हाथों में जा रहे हैं. इसका नुकसान देश को हो रहा है. अब (केंद्र सरकार) सिर्फ हिंदू मुसलमान और ट्रिपल तलाक में लगे हैं और अब लव जिहाद आ गया. लव जिहाद आ गया तो जाति से बाहर शादी करने वालों पर कानून बनाने की बात हो रही है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “बीजेपी के उन नेताओं पर लव जिहाद लागू होता है कि नहीं जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी की है. मुरली मनोहर जोशी हैं, सुब्रमण्यम स्वामी हैं, आडवाणी जी हैं. इन लोगों पर लव जिहाद कानून लागू होता है या नहीं…पहले तो यही पूछना चाहिए. ये सिर्फ बांटने का काम रहे हैं. लोगों को कैसे जोड़ना है, कैसे बढ़ाना, इस पर काम नहीं हो रहा है.”

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने ये शब्द सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए गढ़ा है. जाहिर है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस कानून को लागू करने की तैयारी में है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने भी कहा था कि इसको लेकर विधानसभा सत्र में विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है.

वहीं बिहार में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लागू करने का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समर्थन किया. उन्होंने दावा किया कि यह विषय देश के राज्यों में परेशानी का सबब बन गया है. गिरिराज ने नीतीश कुमार सरकार से अनुरोध किया कि वह यह समझे कि लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों का सांप्रदायिकता से कोई सरोकार नहीं है बल्कि ये तो सामाजिक समरसता के विषय हैं.

पंजाब: सोमवार से 15 दिनों के लिए किसान संगठन ‘रेल रोको आंदोलन’ खत्म करने को तैयार, रखी ये शर्त 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget