एक्सप्लोरर

शशिकला के भांजे दिनाकरन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग के एक अधिकारी को घूस देने के आरोपी अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां उनके खिलाफ पार्टी में बगावत हो गई है और उन्हें परिवार सहित बाहर का रास्ता दिखाया गया है वहीं उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है.

घूस देने के आरोप में उनपर मुकदमा दर्ज किया गया है

एआईएडीएमके में अपने धड़े को ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न देने के लिए घूस देने के आरोप में उनपर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि यह कदम दिनाकरन के एनआरआई होने और विदेश फरार हो सकने की जानकारी सामने आने के बाद उठाया गया है.

यह भी पढ़ें : आडवाणी, जोशी और कल्याण सिंह पर चलेगा मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

उप महासचिव पहले से परेशानी का सामना कर रहे हैं

अन्नाद्रमुक (अम्मा धड़े) के उप महासचिव पहले से परेशानी का सामना कर रहे हैं. क्योंकि, मंगलवार रात पलानीस्वामी कैबिनेट के दिनाकरन के खिलाफ विद्रोह किया. उन्हें और उनके परिवार को पार्टी और सरकार से बाहर रखने के निर्णय किया जिसके बाद दिनाकरन ने आज चेन्नई में पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलायी है.

प्रवीर रंजन ने लुक आउट नोटिस जारी होने की पुष्टि की है

संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीर रंजन ने लुक आउट नोटिस जारी होने की पुष्टि की है और कहा है कि यह एक एहतियाती कदम है. पुलिस ने बताया कि आव्रजन अधिकारियों को सर्तक कर दिया गया है. इससे पहले अपराध शाखा ने इस सिलसिले में कथित बिचौलिये सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें : बाबरी मस्जिद केस: जानें- अब आडवाणी, उमा और कल्याण का भविष्य क्या होगा?

भारतीय निर्वाचन आयोग से उसके पक्ष में फैसला आएगा

उसका दावा है कि उसने दिनाकरन को कहा था कि पार्टी चुनाव चिह्न मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग से उसके पक्ष में फैसला आएगा. 27 वर्षीय व्यक्ति ने दिनाकरन को बताया था कि उसके चुनाव आयोग में उसके संपर्क है और उसके संपर्क से शशिकला गुट को तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अन्नाद्रमुक का चुनाव चिह्न दो पत्ती मिल जाएगा.

जयललिता ने ही दिनाकरन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था

दिनाकरन, शशिकला के भांजे हैं. इससे पहले उन्हें जयललिता ने ही दिनाकरन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था. लेकिन, जेल जाने से पहले शशिकला उन्हें लेकर पार्टी में आईं थी. ऐसे में पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया है लेकिन, कुछ सदस्यों ने पक्ष में भी आवाज उठाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget