एक्सप्लोरर

Election 2024: 2024 में मोदी मैजिक रोकने के लिए कैसा होगा विपक्ष का सोशल मीडिया वार, I.N.D.I.A की कैंपेन कमिटी की मीटिंग आज

Election 2024: इस साल जुलाई में बेंगलुरु में हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में 26 दल शामिल हुए थे. इस गठबंधन को 'I.N.D.I.A' नाम दिया गया था. बाद में इसमें 2 और दल शामिल हुए. इस तरह अब 28 दल हो गए.

Election 2024: I.N.D.I.A गठबंधन के कैंपेन कमेटी की पहली बैठक मंगलवार (12 सितंबर) को दिल्ली में होने जा रही है. इस बैठक में रैलियों के कार्यक्रम और कमिटी के काम करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद बुधवार (13 सितंबर) को शरद पवार के आवास पर को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा होगी.

वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की मंगलवार (12 सितंबर) को दिल्ली में पहली बैठक होने वाली है. इस बैठक में कांग्रेस के मौजूदा विधायकों को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही उन सीटों पर भी मंथन होगा जहां से कांग्रेस चुनाव हारी थी. कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 20 सितंबर तक जारी कर सकती है.

लालू ने नेता चुनने को लेकर कही ये बात

इससे पहले सोमवार को लालू यादव ने I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर कहा कि 28 दलों को मिलाकर यह संगठन बना है, इसी में से कोई एक दूल्हा होगा. एएनआई के मुताबिक, आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा, "हम वापस जाकर 'इंडिया' गंठबंधन पर काम शुरू करेंगे और उम्मीदवार चयन करने का काम शुरू किया जाएगा. इसकी बैठक दिल्ली में है जिसमें तेजस्वी यादव जाएंगे. हम बिहार के मुख्य इलाकों में भ्रमण करेंगे." इतना ही नहीं लालू यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जी20 से क्या फायदा हुआ? लोगों को बुलाकर, इतना खर्चा कर देश की आम जनता को क्या फायदा होगा?

I.N.D.I.A गठबंधन में हैं 28 दल

जुलाई में बेंगलुरु में हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में 26 दल शामिल हुए थे. इस गठबंधन को 'I.N.D.I.A' नाम दिया गया था. 'INDIA' गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी और पीजेंट्स एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Election 2024: बीजेपी का यह फॉर्मूला कर्नाटक में कर सकता है बड़ा खेल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की उड़ी नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget