एक्सप्लोरर

Lok Sabha New Rule: लोकसभा में शपथ के दौरान नारेबाजी नहीं! स्पीकर ओम बिरला ने नियमों में कर दिया बड़ा बदलाव

Lok Sabha Latest News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ये फैसला पिछले दिनों शपथ के दौरान कई सांसदों की ओर से लगाए गए नारों को देखते हुए किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया था.

Lok Sabha Speaker Amends Oath Rule: पिछले दिनों लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों की ओर से शपथ लेने के दौरान की गई नारेबाजी को देखते हुए स्पीकर ओम बिरला ने एक अहम फैसला किया है. इस फैसले के तहत उन्होंने नियम में संशोधन करते हुए निर्वाचित सांसदों को सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के दौरान कोई भी टिप्पणी जोड़ने पर रोक लगा दी है.

ओम बिरला ने सदन के कामकाज से संबंधित कुछ मामलों को विनियमित करने के लिए 'अध्यक्ष की ओर से डायरेक्शन' के 'डायरेक्शन 1' में एक नया क्लॉज जोड़ा है, जो पहले के नियमों में विशेष रूप से प्रदान नहीं किया गया है.

किया गया है ये बदलाव

'डायरेक्शन-1' में संशोधन के अनुसार, नया क्लॉज-3 अब कहता है कि कोई भी सदस्य जब शपथ लेगा तो शपथ या प्रतिज्ञान के रूप में किसी भी नए शब्द या अभिव्यक्ति का उपयोग नहीं करेगा या कोई टिप्पणी नहीं करेगा. यह संशोधन पिछले सप्ताह शपथ लेते समय कई सदस्यों की ओर से "जय संविधान" और "जय हिंदू राष्ट्र" जैसे नारे लगाने को देखते हुए किया गया है.

इस वजह से किया फैसला

बता दें कि संसद सत्र के पहले और दूसरे दिन शपथ के दौरान कई सांसदों ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया था. यही नहीं, एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तो 'जय फिलिस्तीन' का नारा भी लगा दिया था, जिस पर कई सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई थी. तब स्पीकर ने सदस्यों से शपथ के तय फॉर्मेट का पालन करने का आग्रह किया था, लेकिन इसका किसी ने पालन नहीं किया था.

'राजनीतिक संदेश देने के लिए किया ऐसा'

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि कई नव निर्वाचित सांसदों ने अपने शपथ लेने के पवित्र मौके का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश भेजने के लिए किया. बता दें कि इस तरह के नारों के कारण 24 और 25 जून को सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच सदन में तीखी बहस भी हुई थी.

ये भी पढ़ें

Lal Krishna Advani: फिर बिगड़ी BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget