एक्सप्लोरर

Lok Sabha Security Breach: 'हिरासत में लिए गए लोगों से कई एजेंसियां करेंगी पूछताछ', सदन में सुरक्षा चूक पर बोली दिल्ली पुलिस

Delhi Police On Security Breach in Lok Sabha: दिल्ली पुलिस ने सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को लेकर कहा है कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो रंगीन धुएं का इस्तेमाल कर रहे थे.

Security Breach in Lok Sabha: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार (13 दिसंबर) को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया. जहां लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए. ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे. जिससे अफरा तफरी मच गई. वहीं, दो प्रदर्शनकारियों को सदन के बाहर से गिरफ्तार किया गया है, जिनको लेकर दिल्ली पुलिस का बयान आया है. दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कहा है कि उन्होंने परिवहन भवन के सामने से भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये प्रदर्शनकारी रंगीन धुएं का इस्तेमाल कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने कहा कि दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को परिवहन भवन के सामने हिरासत में लिया गया है, जो रंगीन धुएं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. यह घटना संसद के बाहर हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिए गए दो व्यक्तियों की पहचान नीलम (42) और अमोल शिंदे (25) के रूप में की गई है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. 

कई एजेंसियां करेंगी पूछताछ 

उधर दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद पहुंची है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से कई एजेंसियों द्वारा पूछताछ किए जाने की संभावना है. खास बात ये है कि आज ही संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी है. 21 साल पहले आतंकियों ने आज ही पुराने संसद भवन पर आतंकी हमला किया था.

दोपहर को हुई यह घटना 

गौरतलब है कि घटना के तुरंत बाद सदन स्थगित कर दिया गया. बता दें कि बुधवार को दोपहर करीब एक बजे यह घटना हुई, जब दो घुसपैठिये दर्शकदीर्घा से अचानक सदन में लगीं कुर्सियों पर कूद गए. उन्होंने 'तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे नारे भी लगाये.

 सुरक्षा चूक पर बोले ओम बिरला

सदन में सुरक्षा चूक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं. प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है."

ये भी पढ़ें:पुरानी संसद पर आतंकी हमले की बरसी: नई पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से कुर्सियों पर कूदे दो शख्स, जलाई स्मोक कैंडल, मचाया बवाल, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget