एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सुब्रमण्‍यम स्‍वामी बोले- मैं ईस्‍ट निजामुद्दीन में रहता हूं, किसे दूंगा वोट? कर दिया खुलासा

Elections 2024: डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने एक्स पर लिखा है कि इस शनिवार को मैं पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा को वोट दूंगा. जनता की सेवा का उनका रिकॉर्ड अच्छा है.

Lok Sabha Elections 2024 Phase Six Polling: पिछले कुछ समय से पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दिल्ली में 25 मई को होने वाले छठे चरण के मतदान को लेकर बड़ा ऐलान किया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आलाकमान से नाराजगी की अटकलों के बीच उन्होंने 25 मई को बीजेपी को ही वोट देने की घोषणा की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "इस शनिवार (25 मई 2024) को मैं पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा को वोट दूंगा. वह दिल्ली के मेयर रह चुके हैं. जनता की सेवा का उनका रिकॉर्ड अच्छा है और वह लोकसभा सांसद बनने के योग्य हैं. मैं पूर्वी निजामुद्दीन में रहता हूं."

नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े आलोचकों में होती है गिनती

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े आलोचक माने जाते हैं. समय-समय पर वह पीएम मोदी, उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और बीजेपी के काम करने के तरीकों, फैसलों और नीतियों पर सवाल उठाते आए हैं. यही वजह है कि उनका पीएम मोदी से 36 का आंकड़ा माना जाता है. बताया जाता है कि इस वजह से दोनों के बीच करीब चार साल से कोई बात नहीं हुई है.

बीजेपी को ज्यादा सीटें मिलने की कर हैं भविष्यवाणी

इसी साल फरवरी में न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 400 से ज्यादा सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि इस बार बीजेपी अपने पिछले चुनावी प्रदर्शन को पछाड़ देगी, क्योंकि पहली बार हिंदू अपनी पहचान पर गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्हें अब वह संकोच महसूस नहीं होता जो नेहरू के समय में उन पर थोपा गया था.

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा?

हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से मेयर भी रह चुके हैं. पूर्वी दिल्ली में इनकी लोगों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है. साल 2012 में हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली की वेलकम कॉलोनी से पार्षद का चुनाव जीता था. हर्ष मल्होत्रा की गिनती दिल्ली बीजेपी के सक्रिय नेताओं में होती है. 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से बीएससी करने के बाद लॉ भी किया. हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी हैं.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: अचानक क्यों राजा भैया के समर्थक बोलने लगे- 'अखिलेश भैया जिंदाबाद'! और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget