एक्सप्लोरर

हिंदुत्व नहीं है बड़ा रोड़ा! PK ने समझाया कि क्या है विपक्ष की असल चुनौती, ब्रांड मोदी पर भी कही यह बात

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 होने को हैं और इसकी घोषणा आने वाले दिनों में होनी है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल वोटर्स को लुभाने में लग गए हैं.

Prashant Kishor On Opposition: लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आते-आते सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो इस बार के चुनाव में बीजेपी के लिए 370 प्लस और एनडीए के लिए 400 प्लस का टारगेट सेट किया है. इस चुनाव को लेकर मशहूर रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी राय भी रखी.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उन्होंने कहा, “चाहे पैसा हो या मंदिर, यह सब ब्रांड मोदी के अधीन है. वोट पीएम मोदी के पक्ष या विपक्ष में होगा, व्यक्ति, उनकी विचारधारा, उनकी कार्यशैली, उन्होंने क्या किया, क्या नहीं किया, लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, अच्छा, बुरा, जो भी हो देखकर वोट करेगा लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वोट ब्रांड मोदी के इर्द-गिर्द है.”

बीजेपी के हिंदुत्व का मुकाबला कैसे करेगा विपक्ष?

इसको लेकर पीके ने एक तरीका बताते हुए कहा, “एक तरह से मान लीजिए कि जो हिंदुत्व का समर्थन करते हैं वो बीजेपी के साथ हैं और अगर ऐसे लोग हैं भी तो वो पीएम मोदी के फैन्स हैं. अब एक आंकड़ा लेकर चलते हैं. मान लीजिए कि 100 लोग हैं उनमें से 38 लोग हिंदुत्व का समर्थन करते हैं और उन्होंने बीजेपी को वोट दे दिया. बाकी बचे 62 लोग तो अभी भी बीजेपी के विरोध में हैं. ऐसे में चुनौती ये बन जाती है कि इन 62 का वोट कैसे हासिल किया जाए. इसलिए हिंदुत्व का मुकाबला करने के बजाए, इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि जो लोग हिंदुत्व के समर्थन में नहीं हैं उन्हें अपने पाले में लाने के लिए प्रेरित कैसे किया जाए.”

राम मंदिर बनने के बाद बीजेपी का वोट कितना मजबूत हुआ?

मंदिर के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा, “मेरा मानना है कि मंदिर एक बहुत बड़ा मुद्दा है और बड़ी बातचीत वाला मुद्दा है. मंदिर बनने के बाद बीजेपी का वोट बैंक मजबूत हुआ है. ये निश्चित रूप से बीजेपी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और वोटर्स को उत्साहित करेगा और एक हद तक वोटिंग परसेंटेज भी बढ़ेगा लेकिन ऐसे बहुत लोग नहीं हैं जो ये कहें कि मैं मंदिर की वजह से बीजेपी में जा रहा हूं.”

आर्टिकल 370 हटने पर बीजेपी को फायदा होगा या नहीं?

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद बीजेपी को कितना फायदा होगा इसको लेकर पीके ने कहा, “मुझे अचंभा हुआ जब मैंने देखा कि आर्टिकल 370 को लेकर तो कह रहे हैं कि मैं बीजेपी के साथ हूं लेकिन मंदिर के मुद्दे को लेकर ऐसे बहुत लोग नहीं हैं. मंदिर की तुलना में आर्टिकल 370 की वजह से बहुत से लोग बीजेपी में आए हैं. मंदिर निश्चित रूप से बड़ी बातचीत का मुद्दा हो सकता है लेकिन इससे वोट में बहुत ज्यादा परिवर्तन होता नहीं दिख रहा.”

ये भी पढ़ें: न PMO की तमन्ना, न शाह से झगड़ा... फिर किस बात पर नरेंद्र मोदी को साथ छोड़कर चले गए थे प्रशांत किशोर? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे
'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget