एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: नीतीश कुमार ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, PM पद के चेहरे पर पहली बार लिया नाम | 10 बड़ी बातें

Opposition Unity: बिहार के सीएम नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ मजबूत गठबंधन तैयार करने के लिए विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.

Nitish Kumar Meets Sharad Pawar: लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में लगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार (11 मई) को शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं से मिलने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) के खिलाफ अधिक से अधिक विपक्षी दलों की एकजुटता का आह्वान किया है. 

1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुंबई में गुरुवार को पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

2. ये मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (शिंदे गुट) के 16 विधायकों की अयोग्यता के मामले पर फैसला सुनाया. जिसमें कोर्ट ने उद्धव को राहत देने से इनकार करते हुए पूर्व की स्थिति बहाल करने से मना कर दिया और कहा कि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं किया और पहले ही इस्तीफा दे दिया था. कोर्ट ने इस मामले को सात जजों की बड़ी बेंच के पास भेज दिया.

3. उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस देश में प्रजातंत्र की रक्षा करना हमारा काम है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा नहीं देता तो शायद मैं फिर मुख्यमंत्री बन जाता. मैं मेरे लिए नहीं लड़ रहा, मेरी लड़ाई जनता के लिए, देश के लिए है. राजनीति में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन हमारा एक मत यह है कि इस देश को बचाना है. अगर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस में जरा भी नैतिकता होगी तो इस्तीफा देना चाहिए जैसे मैंने इस्तीफा दिया था.

4. ठाकरे से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरे देश में अधिक से अधिक पार्टियां एकजुट हों, मिलकर हम सब लड़ेंगे. आज जो केंद्र में है वे देश के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं इसलिए देश के हित में हम सब मिलकर लड़ेंगे. अब ये तय होगा कि कब सबकी मीटिंग होगी.

5. नीतीश कुमार ने कहा कि जब सभी एक साथ लड़ेंगे तो बीजेपी से मुकाबला होगा. विपक्षी दलों को अच्छी सफलता मिलेगी और देश सही दिशा में आगे बढ़ेगा. हमारा उद्देश्य एक ही है- देश हित में काम करना. कोई विवाद नहीं होना चाहिए और सभी को एकजुट रहना चाहिए.

6. उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एनसीपी चीफ शरद पवार से मिलने उनके आवास सिल्वर ओक पहुंचे. जहां शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने उनका स्वागत किया. 

7. ये पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा होंगे, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं होगी. मैंने उनसे कहा है कि उन्हें न केवल अपनी पार्टी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए भी मजबूती से काम करना है. इस पर शरद पवार ने कहा कि अभी मिलकर काम करना होगा, चेहरे पर फैसला बाद में होगा. 

8. नीतीश कुमार ने कहा कि देश में बीजेपी जो कर रही है वो देश के हित में नहीं है इसलिए हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी दल एक साथ हो इसके लिए हमने आज बातचीत की और सभी दलों से भी बातचीत हुई है, सबकी सहमति हो रही है. हम सब एक साथ बैठकर निर्णय लेंगे. आज बहुत अच्छी चर्चा हुई और अब देश के हित में सब कुछ होने जा रहा है.  

9. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आज हमारी अच्छी मुलाकात हुई है. देश का आज जो माहौल है वो सब देखने के बाद देश की प्रजातंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है और हम इसका समर्थन करते हैं.

10. गौरतलब है कि पिछले साल बीजेपी से नाता तोड़ एनडीए से अलग हुए नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए 'एकजुट विपक्ष' की अपनी मुहिम के तहत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election: कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? NCP चीफ शरद पवार ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
'24 साल और कोई छुट्टी नहीं', PM मोदी ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो अमित शाह ने की जमकर तारीफ
'24 साल और कोई छुट्टी नहीं', PM मोदी ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो अमित शाह ने की जमकर तारीफ
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट के अंतिम दिन टेक्नोलॉजी-इनोवेशन का संगम, AI सर्वर से लेकर स्वदेशी पावर सॉल्यूशंस में दिखा फ्यूचर रोडमैप
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट के अंतिम दिन टेक्नोलॉजी-इनोवेशन का संगम, AI सर्वर से लेकर स्वदेशी पावर सॉल्यूशंस में दिखा फ्यूचर रोडमैप
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाह और नड्डा समेत कई मंत्री मौजूद
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाह और नड्डा समेत कई मंत्री मौजूद

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने होर्मुज में भेजी पनडुब्बी
Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने भेजी पनडुब्बी
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
Embed widget