एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के मेडिटेशन प्लान को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, कहा- ये तो...

Congress Complaint On PM Modi Meditation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई से ध्यान लगाने के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा रहे हैं. इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और चुनाव आयोग में शिकायत की.

Congress Complaint To EC: कांग्रेस ने बुधवार (29 मई) को चुनाव आयोग से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की. पीएम 30 मई की शाम को कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा रहे हैं जहां वह ध्यान करेंगे. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कहा है कि 1 जून को होने वाले अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम का यह कार्यक्रम आचार संहिता का उल्लंघन है. चुनाव आयोग से शिकायत के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ये वे तौर तरीके हैं जिससे या तो आप कैंपेनिंग कर रहे हैं या अपने-आप को प्रसारित कर रहे हैं.

‘1 जून के बाद वो चाहे जो भी करें’

उन्होंने कहा या तो प्रधानमंत्री इसे 24-48 घंटे बाद प्रारंभ करें या फिर इसका प्रसारण किसी भी प्रकार की मीडिया में न हो. प्रधानमंत्री 1 जून की शाम को हर प्रकार का आध्यात्मिक, मौन व्रत रख सकते हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के 48 घंटे पहले कोई भी नेता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कैंपेनिंग नहीं कर सकता. हमें कोई आपत्ति नहीं है, वह कुछ भी करें, मौन व्रत रखें या कैंपेन करें, लेकिन चुनाव से पहले साइलेंस पीरियड में इनडायरेक्ट कैंपेनिंग नहीं होनी चाहिए.

अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर भी लगाया आरोप

सिंघवी ने कहा की आखिरी चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री स्वयं भी उम्मीदवार हैं और ऐसे में साइलेंस पीरियड के दौरान इस प्रकार का प्रचार नहीं होना चाहिए. सिंघवी ने चुनाव आयोग के सामने 'बीजेपी फॉर इंडिया' के आधिकारिक हैंडल से चलाए जा रहे कैंपेन का मुद्दा भी रखा. सिंघवी ने बताया कि कांग्रेस के खिलाफ आधिकारिक हैंडल से कम्युनल और गलत प्रचार किया जा रहा है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस प्रकार के प्रचार पर तुरंत रोक लगनी चाहिए.

सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण को भी विकृत करके प्रसारित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने कहा था, आप नोट कर लीजिए, 4 तारीख के बाद ये प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे. इस वीडियो को एडिट करके चलाया गया. वीडियो से छेड़छाड़ की गई और कहा गया कि 4 तारीख के बाद नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे.

हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ भी की शिकायत

उन्होंने कहा कि यह मिथ्या प्रचार है. कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की भी शिकायत चुनाव आयोग से की है. सिंघवी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने बार-बार ने ऐसे शब्दों का उपयोग किया है जिनका उपयोग 75 वर्षों में अब तक किसी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री ने नहीं किया. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि हिमंत कहते हैं कि आपने 300 सीटें दीं तो राम मंदिर बना दिया, अब 400 से ज्यादा देंगे तो हम मस्जिदों को तोड़कर वाराणसी और मथुरा में मंदिर बना देंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'ये हमारे लिए जीने-मरने का चुनाव', मुस्लिमों को लेकर ऐसा क्यों बोले ज्ञानवापी मस्जिद की कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget