एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में किसके साथ गया मुस्लिम वोटर? जानें एग्जिट पोल का चौंकाने वाला आंकड़ा

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के आंकड़ों में एनडीए गठबंधन की भारी जीत के बावजूद मुस्लिम समर्थन में गिरावट आने की उम्मीद है. जबकि इंडिया ब्लॉक के मुस्लिम वोट शेयर में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव में अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है. हालांकि, एग्जिट पोल एनडीए को मिलने वाले मुस्लिम वोटों में गिरावट दर्ज हुई हैं. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि बीजेपी पार्टी के कई नेता मुस्लिम समुदाय के बारे में विवादास्पद बयान दे चुके हैं. जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को लगभग 9 फीसदी मुस्लिम वोट मिले थे. 2024 के चुनाव में ये घटकर 6 फीसदी रह जाने का अनुमान है. 

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़ों में इंडिया गठबंधन ने इन वोटों में बड़ी उछाल दर्ज की है. दरअसल, पिछले साल शुरु हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा और “संविधान बचाओ” अपील ने पार्टी को अन्य क्षेत्रीय दलों के मुकाबले मुस्लिम मतदाताओं का विश्वास जीतने में मदद की. जहां इंडिया अलायंस को मुस्लिम वोटों में लगभग 24 प्रतिशत की उछाल देखने को मिल सकता है. जो 2019 में 52 प्रतिशत से बढ़कर 2024 के अनुमानों में 76 प्रतिशत हो जाएगा.

NDA को UP में 6 प्रतिशत मुस्लिम वोट को होगा नुकसान

एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, इस बार इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में 38 प्रतिशत ज्यादा मुस्लिम वोट मिलेंगे, जिसमें से अधिकांश बीएसपी का 34 फीसदी मुस्लिम वोट डायवर्ट होकर इंडिया ब्लॉक को मिला है. अगर, एग्जिट पोल की मानें तो मायावती की बहुजन समाज पार्टी को कोई खास फायदा नहीं मिलने वाला है.

हालांकि, एनडीए को राज्य में करीब छह प्रतिशत मुस्लिम वोट खोने की उम्मीद है. ऐसा तब हुआ जब बीजेपी ने तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे कई मुद्दों से मुस्लिम महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों का बखान कर रही है.

I.N.D.I.A अलायंस को 16 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने की उम्मीद

वहीं, बिहार में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. जहां इंडिया गठबंधन को अतिरिक्त 16 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिलेंगे. इसमें से 5 प्रतिशत एनडीए से और 11 प्रतिशत अन्य दलों का वोटबैंक हैं. इसी तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को दो प्रतिशत मुस्लिम वोट का नुकसान होगा, जबकि एनडीए और इंडिया गठबंधन को एक-एक प्रतिशत वोट मिलेंगे. साथ ही झारखंड में एनडीए के 4 प्रतिशत और अन्य दलों के 2 प्रतिशत मुस्लिम वोट इंडिया गठबंधन को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh Elections: महज 6 सीट जीतकर भी सत्ता में आएगी BJP, इस राज्य की विधानसभा में हो रहा बड़ा 'खेला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget