एक्सप्लोरर

Election Survey: 2024 में एकजुट विपक्ष कर देगा BJP के सपने को धुआं-धुआं! सर्वे में इन लोगों ने बढ़ा दी पीएम मोदी की टेंशन

Lok Sabha Election Survey: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी पार्टियों को एक करने की कोशिशों में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं, एक हालिया सर्वे में लोगों ने अपनी राय से बीजेपी का सिरदर्द बढ़ा दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए विपक्षी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं. इसके मद्देनजर कांग्रेस समेत तमाम सियासी दल विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. माना जा रहा है कि अगर विपक्षी एकता अस्तित्व में आ जाती है तो बीजेपी के लिए सिरदर्द साबित होगी. हाल ही में सामने आए एक सर्वे में ये बात तकरीबन सच साबित होती भी लग रही है.

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट के एक हालिया सर्वे के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि अगर 2024 से पहले विपक्षी एकजुटता बन जाती है तो बीजेपी के सत्ता में लगातार तीसरी बार आने के सपने को धुआं-धुआं कर सकती है. दरअसल, इस सर्वे में एक वर्ग ऐसा भी है जिसने पीएम नरेंद्र मोदी की टेंशन बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. आइए जानते हैं इस हालिया सर्वे में कौन से लोग बीजेपी के लिए मुसीबत बन सकते हैं...

क्या विपक्ष के एकजुट होने से बीजेपी को होगा नुकसान?

तीसरे मोर्चे से लेकर विपक्षी एकता की तमाम कवायदों के बीच इस हालिया सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. विपक्ष के एकजुट होने से बीजेपी को नुकसान होगा के सवाल पर 48.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ऐसा हो सकता है. आसान शब्दों में कहें तो करीब 49 प्रतिशत लोग बीजेपी के लिए इसे एक बड़े खतरे के तौर पर देख रहे हैं. वहीं, सर्वे में 29.4 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ये बीजेपी के लिए कोई खतरा नहीं होने वाला है.

कौन बढ़ा रहा है पीएम मोदी की टेंशन?

इसी सर्वे में 21.9 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस सवाल पर कहा है कि वो इस मामले पर कुछ कह नहीं सकते हैं. दरअसल, ये लोग ही बीजेपी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के लिए टेंशन बढ़ा सकते हैं. अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में इन लोगों का मूड बदलता है तो ये बीजेपी के लिए खतरे का संकेत हो सकता है. हालांकि, ये लोग पक्ष या विपक्ष दोनों ही जगह जा सकते हैं, तो इस बारे में कोई राय नहीं बनाई जा सकती है.

हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी पाएगी सत्ता!

हिंदुत्व, राम मंदिर, विश्वगुरु छवि, विकास, कॉमन सिविल कोड जैसे मुद्दों में कौन सा बीजेपी के लिए गेमचेंजर होगा. इस सवाल के जवाब में हिंदुत्व के पक्ष में 23.9 प्रतिशत, राम मंदिर को लेकर 20.9 प्रतिशत, विश्वगुरु छवि में 11.5 प्रतिशत, कॉमन सिविल कोड में 5.8 प्रतिशत, विकास को 17.9 प्रतिशत और अन्य मुद्दों पर 20.0 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी के मिशन 2024 को यूपी में झटका, 6 महीने में घट गई छह सीटें, दो सर्वे के रिजल्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget