एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बाबा साहब आंबेडकर खुद आकर कहें तो...', पीएम मोदी ने संविधान बदलने को लेकर क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की एक रैली में उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्ष के संविधान बदलने वाले दावे को लेकर कहा कि संविधान को कोई नहीं बदल सकता, यह तब भी नहीं होगा. जब डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर भी आएं और इस पर जोर दें.

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में देश आगे बढ़ गया है, लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है. विष्णु देव यहां हैं तो मुझे यहां बहुत काम करना है. बाकी लोग अपने परिवार के लिए काम करते हैं, लेकिन मेरे लिए तो आप ही परिवार हैं. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि 7 मई को मोदी को वोट देने के लिए समय निकालें.

कांग्रेस के DNA में है वोट की राजनीति- पीएम मोदी

पीएम ने कहा, ''धर्म के नाम पर बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी थी, वोट की राजनीति उनके DNA में है. कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर नेताओं की तिजोरी भरी. एसटी की घोर विरोधी कांग्रेस ने राष्ट्रपति का विरोध किया, जीत गई तो अनाप-शनाप बोलकर अपमानित किया. कांग्रेस को एसटी, एससी, ओबीसी की सत्ता में भागीदारी पच नहीं रही है.''

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मोदी मर जाए. जहां 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद हो वहां मौत को भी इंतजार करना पड़ता है. यह उनकी बौखलाहट है. भ्रष्टाचार, घोटाला की जांच चल रही है, इस वजह से वे बौखला गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है. पहले कर्नाटक से कांग्रेस सांसद ने कहा कि ​दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे और अब कांग्रेस के गोवा से उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा में देश का संविधान लागू नहीं होता, गोवा पर देश का संविधान थोपा गया है. ये भारत का और बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान है.

यह भी पढ़ें- KS Eshwarappa: बगावत पर बीजेपी ने पार्टी से निकाला, अब केएस ईश्वरप्पा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या होगा अगला कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश

Embed widget