एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: वोट डालने के बाद बोले राहुल द्रविड़- ' हर किसी को वोट करना चाहिए'

Lok Sabha Election 2024: टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हर किसी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए. यह एक अवसर है जो हमें लोकतंत्र में मिलता है.

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने कर्नाटक के बेंगलुरु में अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद राहुल द्रविड़ ने मतदाताओं से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की है.

अपना वोट डालने के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने न्यूज एजेंसी आईएनएस से बातचीत में कहा कि हर किसी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए. यह एक अवसर है जो हमें लोकतंत्र में मिलता है. इस दौरान राहुल द्रविड़ वोट डालने की कतार में खड़े हुए नजर आए. दरअसल, लोकसभा के दूसरे चरण में कर्नाटक की 14 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. वहीं, मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा.

दूसरे चरण की वोटिंग में 15 करोड़ वोटर्स लेंगे हिस्सा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में कुल 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन पर 15.88 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने वाले हैं. इनमें से 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाएं और 5929 थंर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं.

पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर हुई थी वोटिंग

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया था. जहां पहले चरण में शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ. पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था. जबकि, पहले चरण में शाम को 5 बजे तक 59.7 प्रतिशत औसत मतदान होने का अनुमान था. वहीं, दोपहर 3 बजे तक 49.9 फीसदी मतदान हुआ था. दोपहर 1 बजे तक कुल 39.9 फीसदी मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मतदान के बाद बोले प्रकाश राज- ‘नफरत और देश को बांटने वालों के खिलाफ किया वोट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget