एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'वो विश्व गुरु नहीं, विष गुरु हैं', पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर बोले जयराम रमेश

Lok Sabha Election: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान को लेकर उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विभाजनकारी और ध्रुवीकरण के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व गुरु नहीं बल्कि विष गुरु हैं. जयराम रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं इसलिए उन्होंने ध्रुवीकरण का रास्ता अपनाया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कभी भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन वह ऐसा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री खुद को विश्व गुरु मानते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है. उससे पता चलता है कि वह विश्व गुरु नहीं बल्कि विष गुरु है.

जयराम रमेश ने साधा पीएम मोदी पर निशाना 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह विभाजनकारी और ध्रुवीकरण के लिए है. उन्होंने आगे कहा कि जिस शख्स ने मंगलसूत्र का कभी सम्मान नहीं किया है, आज वह कहते हैं कि कांग्रेस मंगलसूत्र छीन लेंगे. 

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की मेहनत की कमाई और संपत्तियों को घुसपैठियों को सौंप देगी. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल जैसी है. मेरी माताओं और बहनों वह आपका मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेंगे, वे यहां तक ​​जाएंगे.

कांग्रेस ने मंगलसूत्र वाले बयान पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के दावे का खंडन किया और कहा कि ये बिल्कुल गलत और निराधार हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में आर्थिक असमानता की बात कही थी. प्रधानमंत्री झूठा प्रचार कर रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी और उन्होंने मैनिफेस्टो को लेकर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया था. 

यह भी पढ़ें- Israel India Relations: 'इजरायल में 1992 तक क्यों नहीं था भारत का राजदूत और दूतावास', एस जयशंकर ने पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget