एक्सप्लोरर

मुंबई: बांद्रा में अफवाह फैलाकर हजारों की भीड़ इकट्ठा कराने वाला आरोपी विनय दुबे गिरफ्तार

लॉकडाउन के बीच कल अफवाह के बाद बांद्रा स्टेशन पर जन सैलाब उमड़ पड़ा था.विनय दुबे नाम के इस आरोपी का फेसबुक पेज भी है. ये शख्स कई बार प्रशासन को चेतावनी और उकसाने वाली पोस्ट फेसबुक पर कर चुका है.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा में अफवाह फैलाकर हजारों की भीड़ इकट्ठा कराने वाले आरोपी विनय दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी विनय दुबे ने ही प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घर जाने के लिए उकसाया था और रेल चलने की अफवाह फैलाई थी. लॉकडाउन के बीच कल अफवाह के बाद बांद्रा स्टेशन पर जन सैलाब उमड़ पड़ा था.

सरकार को चुनौती दे चुका है आरोपी विनय

बड़ी बात यह है कि विनय दुबे नाम के इस आरोपी का फेसबुक पेज भी है. इसने ''चलो घर चलें'' नाम से सोशल मीडिया पर एक मुहिम भी चलाई थी. ये शख्स कई बार प्रशासन को चेतावनी और उकसाने वाली पोस्ट फेसबुक पर कर चुका है. कुछ दिन पहले इसने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, ‘’आज लिखित में देश की केंद्र सरकार, उत्तर भारत की राज्य सरकारों को चेतावनी पत्र दिया. 18 अप्रैल तक अगर दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाने का प्रबंध नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.’’

फेसबुक पोस्ट-

मुंबई: बांद्रा में अफवाह फैलाकर हजारों की भीड़ इकट्ठा कराने वाला आरोपी विनय दुबे गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि देश भर में कोरोनावायरस से निपटने के लिये लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था, लेकिन इसके उलट मुंबई में ये अफवाह फैलाई गई कि दोपहर 3 बजे से ट्रेन खोली जायेगी. जिसकी वजह से बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी. ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए. मजदूरों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा.

बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद भीड़ हट गई. लोगों को समझाया जा रहा है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी और हर संभव मदद की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

लॉकडाउन 2 पर दिशानिर्देश जारी: चेहरा ढकना अनिवार्य, सभी तरह के यातायात पर रोक, थूकने पर जुर्माना

भारत में कोरोना से लड़ने के लिए कैसी है तैयारी, कितने अस्पताल, बेड और वेंटिलेटर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget