एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: शराब की दुकानें कहां-कहां खुलेंगी, क्या होंगे नियम? जानें अपने हर सवाल का जवाब

शराब दुकान को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और ग्राहकों के बीच दो गज की दूसरी अनिवार्य होगी.कंटनमेंट जोन में शराब की बिक्री नहीं होगी.

नई दिल्ली: लॉकडाउन तीन को लेकर अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो है शराब. सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि 4 मई से उनके इलाके में शराब मिलेगी या नहीं. यह खबर हमने इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए तैयार की है.

शराब की बिक्री पर गृह मंत्रालय का आदेश क्या है? रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन... 4 मई से कहां मिलेगी शराब? क्या 4 मई से पूरे देश में शराब की दुकानें खुल जाएंगी? ये वो सवाल हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर घर-घर में चर्चा गर्म है. शराब की बिक्री को लेकर ये तमाम सवाल गृह मंत्रालय के इस आदेश की वजह से उठ रहे हैं.

एक मई यानि कल भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश संख्या 40-3/2020 DM 1(A) के Annexure वन में सार्वजनिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं. इस सूची के क्रम संख्या सात में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और पान, गुटखा, तंबाकू आदि खाने की अनुमति नहीं होगी.

इसके ठीक नीचे यानि क्रम संख्या आठ में कहा गया है कि शराब की दुकानों और पान, गुटखा, तंबाकू आदि की दुकानों को ये सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहकों के बीच कम से कम छह फीट यानि दो गज की दूरी हो और दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग ना हों.

ऑर्डर में ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये दुकानें किस जोन में खुलेंगी और किसमें बंद रहेगी. इसलिए माना जा रहा है कि इन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन यानि तीनों जोन में खोलने की अनुमति होगी. लेकिन याद रखिए कंटेनमेंट जोन यानि वो इलाके जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है और जिसे सील कर दिया गया है, वहां किसी तरह की व्यवसायिक गतिविधि की छूट नहीं दी गई है. इसलिए कंटेनमेंट जोन में ना तो शराब की दुकान खुलेगी, ना ही पान, गुटखा, या तंबाकू मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget