एक्सप्लोरर

Lockdown: किसानों के लिए अच्छी खबर, UP-MP, पंजाब समेत कई राज्यों में आज से गेंहू खरीद रही है सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- दलहन और तिलहन की कटाई का काम 100 फ़ीसदी पूरा हो चुका है, जबकि गेहूं की कटाई लगभग 50 फ़ीसदी तक हो चुकी है. सरकार न निर्देश जारी कर दिया है कि 15 अप्रैल से 90 दिनों तक किसानों के फसल की खरीद की जाएगी.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप से जनता को बचाने के लिए सरकार ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. आज जारी दिशानिर्देशों में सरकार ने कहा है कि किसानों के खेती के काम करने पर किसी तरह की पाबंदी नहीं. वह खेत में काम कर सकेंगे और गेहूं काट सकेंगे. इस बीच सरकार ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में गेंहू खरीदना शुरू कर दिया है.

हरियाणा की मंडियों में आज से सरसों की खरीद शुरू

सरकार ने बताया है कि हरियाणा की मंडियों में आज से सरसों की खरीद और 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी. वहीं, पंजाब की अनाज मंडियों में आज से ही गेहूं की ख़रीद शुरू हो जाएगी. राज्य में 137 लाख टन गेहूं ख़रीदने के लिए चार हज़ार अनाज मंडियां स्थापित की गई हैं. मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन और भोपाल जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी नहीं होगी. हालांकि अन्य जिलों के कलेक्टर को शासन ने 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी के आदेश जारी किए हैं.

लॉकडाउन 2 पर दिशानिर्देश जारी: चेहरा ढकना अनिवार्य, सभी तरह के यातायात पर रोक, थूकने पर जुर्माना

फसलों की खरीद के लिए राज्य जब भी तैयार हो जाएं, खरीद शुरू हो जाएगी- सरकार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है, ‘’दलहन और तिलहन की कटाई का काम 100 फ़ीसदी पूरा हो चुका है, जबकि गेहूं की कटाई लगभग 50 फ़ीसदी तक हो चुकी है. ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि कई राज्यों में गेहूं की बुवाई थोड़ी देर से होती है. हमने सभी राज्यों से कहा है कि इन फसलों की खरीद के लिए वह जब भी तैयार हो जाएं, खरीद शुरू हो जाएगी.’’

उन्होंने कहा, ‘’ज्यादातर राज्यों में 15 अप्रैल से खरीद शुरू करने की योजना है. हमने निर्देश जारी कर दिया है कि 15 अप्रैल से 90 दिनों तक किसानों के फसल की खरीद की जाएगी. मजदूर कहीं कहीं फस गए हैं. यह सही बात है, लेकिन कई मजदूर अपने-अपने घर पहुंच गए हैं और इस तरह की शिकायतें बहुत कम मिल रही हैं कि कटाई के लिए मजदूर नहीं है. किसानों की हर जरूरत का हम लोग ख्याल रख रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget