एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मिलेगी छूट

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन एक जून से आंशिक रूप से बहाल किया जाएगा, लेकिन चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों में बसें नहीं चलेंगी.

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि 30 जून तक के लिए बढ़ा दी है. हालांकि सरकार ने सार्वजनिक परिवहन सुविधा को आंशिक रूप से बहाल करने और कार्यस्थल पर अधिक कर्मियों की मंजूरी देने समेत कुछ ढील दी हैं.

मेट्रो और बसें रहेंगी बंद

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों, अंतरराज्यीय बस परिवहन, मेट्रो और उपनगरीय रेल सेवा पर प्रतिबंध जारी रहेंगे. सार्वजनिक परिवहन एक जून से आंशिक रूप से बहाल किया जाएगा, लेकिन चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों में बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक मामले यहीं से सामने आए हैं.

30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

पलानीस्वामी ने कहा कि निजी बसों को अधिकृत मार्गों पर चलने की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने एक बयान में कहा, "कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार और राज्य आपदा प्रबंधन कानून के तहत कर्फ्यू 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है."

कंटेनमेंट जोन को छोड़ कई क्षेत्रों में दी गई छूट

राज्य सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों पर कई अन्य ढील दिए जाने की भी घोषणा की. कार्यस्थल पर ज्यादा कर्मचारियों की मौजूदगी और शोरूम के अलावा ज्वेलरी शॉप्स को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई है, हालांकि मॉल बंद रहेंगे.

8 जून से खुलेगा पहला फेस

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन हटाने के पहले चरण के तहत आठ जून से लागू होने वाले नए दिशानिर्देशों की शनिवार को घोषणा की, जिनमें देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन में काफी छूट दी गई है. इसके तहत शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी, लेकिन देश के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में 30 जून तक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन होता रहेगा.

प्रदेश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस

बता दें कि तमिलनाडु देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक है. राज्य में शनिवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 938 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,184 पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें

Explainer: 8 जून से Unlock-1, खुल जाएंगे धार्मिक स्थान, शॉपिंग मॉल और रेस्त्रां Coronavirus: देश में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए रिकॉर्ड 8380 मामले
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल
क्या छात्र आतंकवादी थे? AK-47 चलने पर प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget