एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में भी रद्द हुई कक्षा 12वीं की परीक्षा, लॉकडाउन भी बढ़ा

लॉकडाउन में कुछ छूट देते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को फिर से खोलने और सरकारी कार्यालयों में कामकाज फिर से शुरू किए जाने की अनुमति दी है.

चेन्नई: कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए कई राज्य 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर चुके हैं. अब तमिलनाडु सरकार ने भी कुछ ऐसा ही फैसला किया है. कोरोना की स्थिति को देखते हुए तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गई पाबंदियों में कुछ ढील दी है. साथ ही राज्य में लॉकडाउन को एक और सप्ताह बढ़ाते हुए 14 जून तक जारी रखने की घोषणा की है. 

वहीं लॉकडाउन में कुछ छूट देते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को फिर से खोलने और सरकारी कार्यालयों में कामकाज फिर से शुरू किए जाने की अनुमति देने के साथ ही कुछ पाबंदियों में ढील दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर राज्य में अब कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि कोयंबटूर और नीलगिरी समेत 11 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इसलिए ऐसे क्षेत्रों में राज्य के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पाबंदियों में कम छूट दी जाएगी. राज्यभर में सब्जी की दुकानें, मांस और मछली के स्टॉल, फूल बेचने वाले और फुटपाथ फेरीवालों को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक काम करने की अनुमति होगी और मछली बाजार और बूचड़खाने केवल थोक व्यापार के लिए खुले रहेंगे.

कार्यालय खुलेंगे

सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम फिर से शुरू करेंगे और उपरजिस्ट्रार कार्यालय केवल 50 प्रतिशत तक ‘टोकन’ जारी करके पंजीकरण कार्य को सीमित करेगा और माचिस निर्माण उद्योग 50 प्रतिशत श्रमिकों के साथ काम कर सकते है. चिकित्सा सहित कुछ आवश्यक विभागों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालय पिछले महीने से बंद थे.

कोयंबटूर, तिरुपुर, सेलम, करूर और इरोड जैसे शहरों में निर्यात इकाइयां और कच्चा माल बनाने वाली इकाइयां 10 प्रतिशत श्रमिकों के साथ काम कर सकती हैं. तिरुपुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरुर, नगापट्टिनम, और मयिलादुथुरै नौ अन्य जिले हैं जहां तुलनात्मक रूप से अधिक मामले सामने आ रहे हैं. पाबंदियों में दी गई ये सभी नई छूट सात जून से लागू होंगी और ये सभी गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

शुक्रवार को प्रतिबंध बढ़ाने पर सचिवालय में शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद स्टालिन ने कहा कि जिला प्रशासन से ई-पास पर्वतीय पर्यटक स्थलों नीलगिरी, कोडैकनाल और यरकौड के लिए आवश्यक है. राज्य में पिछली बार लॉकडाउन की अवधि को सात जून तक बढाया गया था और उस समय पाबंदियों में कोई छूट नहीं दी गई थी. तमिलनाडु में कुछ छूटों के साथ 10 मई को दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था और इसके बाद इसे एक और सप्ताह 31 मई तक बढ़ाया गया और छूट वापस ले ली गई.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के 13659 नए केस, 300 लोगों की मौत | जानें मुंबई का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget