एक्सप्लोरर

लॉकडाउन ने तोड़ दिए ‘वी अनबिटेबल’ डांस ग्रुप के सपने, कई कॉन्ट्रैक्ट हुए रद्द

‘वी अनबिटेबल’ डांस ग्रुप में 35 लोग है. लॉकडाउन के चलते 2020 में IPL , IFFA और अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के कॉन्ट्रैक्ट इनके हाथ से निकल गए हैं.

मुंबई: अपने डांस के हुनर से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाना वाले डांस ग्रुप ‘वी अनबिटेबल’ (V Unbeatables) लॉकडाउन की वजह भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. अमेरिका गॉट टैलेंट (America's Got Talent ) के फिनाले में पहुंचने वाले 35 लोगों का ‘वी अनबिटेबल’ ग्रुप सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है.

लॉकडाउन की वजह से इस ग्रुप के हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट छूट गए हैं. लॉकडाउन के चलते 2020 में IPL , IFFA  और अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में मंच पर परफॉर्मेंस के बड़े कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो चुके हैं.

एबीपी न्यूज ने इस ग्रुप के कुछ लोगों से बात की. इस ग्रुप के सदस्य ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि इस लॉकडाउन में ग्रुप के सभी सदस्य काफी कठनाई से जीवन गुजार रहे हैं. सभी की हालत बेहद खस्ता है.

ओमप्रकाश ने बताया, “लॉकडाउन ने हमारे पूरे ग्रुप की ज़िंदगी पलट कर रख दी है. Americas Got Talent  जीतने के बाद से हम सभी को एक नई जिंदगी मिली थी. काफी शोज और इवेंट्स भी हमें मिले थे. हमारे पास करने के लिए काफी काम था और हम 12-12 घंटे प्रैक्टिस करते थे लेकिन अब तीन महीने से कोई काम नहीं है.”

ओमप्रकाश ने कहा, “हमारा 35 लोगों का ग्रुप है. सभी अब खाने के लिए मोहताज हो गए हैं. हम सभी गरीब तबके के हैं, हमारी माली हालत इतनी अच्छी नहीं है कि हम कुछ और करें. हमारे ग्रुप में कोई पहले भाजी बेचता था तो कोई छोटा-मोटा कारोबार करता था. लेकिन डांस में रुचि होने के कारण हमने सब छोड़ डांस में अपना समय झोंक दिया. मेहनत और लगन से हमने एक अच्छा मुकाम हासिल किया. लेकिन अब सब बर्बाद हो गया, लॉकडाउन ने सब छीन लिया, हमारे पास आए बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स भी”

ओमप्रकाश का कहना है कि इस साल IPL की ओपनिंग सेरिमनी में हमें डांस परफॉर्म करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. इतना हीं नहीं सबसे बड़े अवार्ड शो IFFA का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था सब एक के बाद एक कैंसिल होते चले गए.

ओमप्रकाश ने बताया, “इस तरह से एक के बाद एक सभी कॉन्ट्रेक्ट्स रद्द हो जाने के कारण हमें  समझ नही आ रहा कि हम क्या करें. घर मे खाने को नहीं है. हमने लोगों से मदद मांगी कुछ लोगो ने मदद की भी लेकिन कोई कब तक मदद करेगा. हमारे ग्रुप की केवल इतनी ही मांग है के हमारी मदद करें. हमें मदद की सख्त जरुरत है.”

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी से अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कराना चाहते हैं साधु-संत, नृत्य गोपाल दास ने लिखा खत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget