एक्सप्लोरर

Chennai Train Accident: चेन्नई में पटरी से उतर प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन, मची अफरा-तफरी

Train on Platform in Chennai: तमिलनाडु के चेन्नई में एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हादसे के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई.

Local Train Derail: चेन्नई के रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां एक लोकल ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने या चोट लगने की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब इस लोकल ट्रेन को यार्ड से प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा रहा था. हादसे के बाद वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे.

जानकारी देते हुए दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शेड लाइन से प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक खाली EMU रेक को लेकर जाते समय एक रेक प्लेटफॉर्म के बफर एंड को तोड़ते हुए आगे निकल गया. प्लेटफॉर्म नंबर 1 को ध्वस्त कर दिया. हादसे के वक्त रेक पूरी तरह से खाली था और कोई यात्री सवार नहीं था. हालांकि प्लेफॉर्म पर मौजूद किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.

शंटर ने छलांग लगाकर बचाई जान

हादसे के बीच शंटर (दो रेक को जोड़ने या हटाने वाला कर्मचारी) ने रेक से छलांग लगा दी. शंटर को मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे की वजह

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा किस वजह से हुआ इसका पता करने के लिए जांच कराई जाएगी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है. जैसे ही ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ा, वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई. अधिकारी ने कहा कि करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद EMU को घटनास्थल से हटाया जा सका. फिलहाल, पायलट के खिलाफ IPC की धारा 279 और रेलवे एक्ट की धारा 151, 154 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा, कोनार्क एक्सप्रेस ने 6 पैसेंजर्स को कुचला

ये भी पढ़ें: Nashik Train Accident : नासिक के पास बड़ा ट्रेन हादसा, पवन एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, दो यात्री घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया दावा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया दावा
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget