एक्सप्लोरर

आसाराम के वकील ने कहा- साजिश के तहत फंसाया गया, पूरा मामला 50 करोड़ की नाजायज़ मांग से जुड़ा है

Asaram Rape Case: आसाराम मामले में अंतिम दलीलें सात अप्रैल को पूरी हुई थीं और 25 अप्रैल को आदेश सुरक्षित रखा गया था. आसाराम को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था.

जोधपुर: राजस्थान में जोधपुर कोर्ट नाबालिग से रेप के आरोप में आसाराम बापू पर कल फैसला सुनाएगी. इस फैसले को ध्यान में रखते हुए जोधपुर कोर्ट सहित पूरे शहर में सुरक्षा बढा दी गई है. वहीं गृह मंत्रालय ने भी राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सहित तीनों राज्यों से सुरक्षा मजबूत करने को कहा है. वहीं, आसाराम के वकील सज्जन राज सुराणा ने कहा है कि आसाराम को साजिश के तहत फंसाया गया है.
  • आसाराम बापू के वकील सज्जन राज सुराणा ने कहा है कि उनके मुवक्किल आसाराम बापू को एक साजिश के तहत फंसाया गया है. उनका कहना है कि पूरा मामला 50 करोड़ की नाजायज़ मांग से जुड़ा है.
  • एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में सुराणा ने कहा कि सबसे अहम सवाल ये है कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत में इतना वक़्त क्यों लगाया? एफआईआर जोधपुर जयपुर और शाहजापुर कहीं भी हो सकती थी, लेकिन दिल्ली में करवाई गई. सुराणा ने पीडिता की सही उम्र को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पीड़िता के स्कूली दस्तावेज़ में अलग उम्र है और दूसरे दस्तावेज़ों में अलग.
  • आसाराम के अनुयायी भी कह रहे हैं कि बापू को फसाया गया था और वह निर्दोष हैं. फैसले को देखते हुए आसाराम के अनुयायियों ने आज हरियाणा के फऱीदाबाद में भगवान से उनके लिए प्रार्थना की है.
  • फैसले से पहले आज शाम जोधपुर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया. सैकड़ो की संख्या में राजस्थान पुलिस के जवान और स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने जोधपुर के मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशन और केंद्रीय कारागार के आस पास गश्त किया. जोधपुर में फिलहाल अर्ध सैनिको बलों की पांच कंपनियां तैनात हैं.
  • राजस्थान हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, जोधपुर कोर्ट मामले के सिलसिले में जोधपुर सेन्ट्रल जेल परिसर में अपना फैसला सुनाएगी, जहां आसाराम बीते चार साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं.
आसाराम पर क्या आरोप हैं? आसाराम पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक नाबालिग से रेप करने का आरोप है. यह लड़की मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढ़ाई कर रही थी. आसाराम ने इन आरेापेां से इंकार किया है. पीड़िता का आरोप है कि आसाराम ने जोधपुर के निकट मनई आश्रम में उसे बुलाया था और 15 अगस्त 2013 को उसके साथ रेप किया था. वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा, ‘‘मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि आसाराम को सख्त सजा दी जाएगी.’’ फैसले को देखते हुए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पीड़िता के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. 2013 से न्यायिक हिरासत में हैं आसाराम बता दें कि आसाराम मामले में अंतिम दलीलें सात अप्रैल को पूरी हुई थीं और 25 अप्रैल को आदेश सुरक्षित रखा गया था. आसाराम को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें एक सितंबर 2013 को जोधपुर लाया गया था. वह दो सितंबर 2013 से न्यायिक हिरासत में हैं. यह भी पढ़ें- मौत के बाद रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने को सुप्रीम कोर्ट ने गलत माना साध्वी प्रज्ञा बोलीं- ‘नाबालिग से रेप के आरोप में आसाराम दोषी नहीं, भगवान उन्हें दोषमुक्त करें’ रेप मामले में आसाराम पर फैसले से पहले जोधपुर में धारा 144, केंद्र का 3 राज्यों को अलर्ट जोधपुर: आसाराम के आश्रम को पुलिस ने कराया खाली, शहर में धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget