एक्सप्लोरर

प्रकाश पर्व पर पटना में मिले PM मोदी और CM नीतीश, शराबबंदी पर दोनों ने की एक दूसरे की तारीफ

नई दिल्ली: पटना में 350वें प्रकाश पर्व का मौका था और मंच पर पहले एक दूसरे के साथ रह चुके लेकिन अब एक दूसरे के विरोधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ थे. खास बात ये रही कि दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की. नीतीश कुमार ने पहले बोलते हुए गुजरात में शराबबंदी को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की. नीतीश कुमार ने कहा, ''हमारे प्रधानमंत्री 12 साल तक मुख्यमंत्री रहे और गुजरात में शराब को बैन किया.'

आपको बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार नोटबंदी के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री को अपना समर्थन जता चुके हैं.

वहीं,पटना में मिले पीएम मोदी और सीएम नीतीश, शराबबंदी पर दोनों ने की एक दूसरे की तारीफ जब पीएम मोदी के बोलने का मौका आया तो उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांध दिए. पहले मोदी ने प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि सीएम खुद अपनी देख रेख में तैयारियां करायी हैं. साथ ही नीतीश कुमार की बिहार में शराबबंदी को भी अपना समर्थन जता दिया.

शराबबंदी के फैसले पर पीएम ने कहा, 'नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति का जो अभियान चलाया है, आने वाली पीढ़ियों के लिए जो अभियान चलाया है उसके लिए बधाई देता हूं. मैं सबसे गुजारिश करूंगा कि ये काम सिर्फ नीतीश कुमार का नहीं है. ये काम सभी का है. अगर आप साथ देंगे तो बिहार देश को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान देगा.' उन्होंने बिहार के लोगों से इसका समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पीढ़ियों को बचाने का काम किया है.

mdi

इसी दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'गुरू गोविंद सिंह ने प्रेरणा दी है. बिहार की जनता का अभिनंदन करता हं. ये पर्व एक विषेश अहमियत रखता है. गुरू गोविंद सिंह की हर बात हमें प्रेरणा देने वाली रही है. समाज  का हर वर्ग बराबर है. ना कोई अपना है ना कोई पराया है. हम भी इन्ही आदर्शों पर चलेंगे और देश आगे बढ़ेगा.'

350वें प्रकाशोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शिरकत कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास-रांका की बेल पर ध्रुव राठी बोले- 'हमारे मॉडर्न डे के फ्रीडम फाइटर्स'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
सौरव दास, आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अभिजीत दीपके बोले- 'अब मेरे बिना कोई...'
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget