एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, '8 नवंबर को वो ब्लैक डे, मैं ब्लैक मनी से मुक्ति का पर्व मनाऊंगा'

एक महीने के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह चौथा गुजरात दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकास, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर के पास ‘गुजरात गौरव यात्रा’ के समापन के मौके पर आयोजित ‘गौरव महासम्मेलन’ को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विकास, जीएसटी और नोटबंदी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. 

LIVE UPDATES:

    • मोदी ने कहा कि गुजरात में भी इस बार विकासवाद जीतने वाला है और वंशवाद हारने वाला है.
    • मोदी ने नोटबंदी को लेकर कहा कि 8 नवंबर को कांग्रेस ब्लैक डे मनाएगी और मैं ब्लैक मनी से मुक्ति का पर्व मनाऊंगा.
    • मोदी ने जीएसटी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है. जीएसटी के फैसले में कांग्रेस सरकारों की रजामंदी थी.
    • मोदी ने इस दौरान कांग्रेस से सवाल किया कि कांग्रेस के 25 फीसदी विधायकों ने पार्टी क्यों छोड़ दी? उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग जमानत लेकर बाहर रह रहे हैं, वो हमसे ही सवाल पूछ रहे हैं.
    • मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस का किसी पर जोर नहीं चला तो उनके नेताओं ने विकास को ही गाली देनी शुरु कर दी. उन्होंने कहा कि आज गुजरात में विकास हुआ है लेकिन कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने और झूठ बोलने की आदत है.
    • पीएम मोदी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा भागती रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवाद और सांप्रदायिक जहर से चुनाव लड़ती है.
    • इस दौरान पीएम मोदी ने अमित शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमित शाह यूपी के मैन ऑफ द मैच हैं.
    • गांधीनगर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने मुझे जेल भेजने के लिए पहले अमित शाह को जेल भेजा था.
    • मंच पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अन्य नेता भी मौजूद हैं.
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर मौजूद है.
  182 सीटों में से 149 सीटों से होकर गुजरी गुजरात गौरव यात्रा 15 दिवसीय गुजरात गौरव यात्रा की शुरूआत 1 अक्टूबर को हुई थी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. इस यात्रा के दौरान 4471 किलोमीटर की दूरी तय की गई. गौरव यात्रा गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 149 सीटों से होकर गुजरी. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के सीएम भी इस यात्रा में शामिल हुए. पिछले दौरे में अपने गांव गए थे पीएम मोदी पिछले सप्ताह मोदी ने राजकोट, वडनगर, गांधीनगर में अनेक विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था, कुछ परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया था. पीएम मोदी 8 अक्टूबर को अपने गांव वडनगर भी गए थे और आसपास के इलाके में रोडशो भी किया था. यह भी पढ़ें- मोदी के गुजरात दौरे पर राहुल की 'मौसम रिपोर्ट', आज होगी जुमलों की बारिश मोदी जी जल्दी कीजिये, ट्रंप को एक और जादू की झप्पी की जरूरत है: राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget