एक्सप्लोरर

आरक्षण आंदोलन: सीएम बोले- हम बाचतीत के लिए तैयार, 9 अगस्त को बड़े आंदोलन की तैयारी में मराठा समाज

मराठा आरक्षण आंदोलन: मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग कर रहा है. ये समाज पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी, शिक्षा के क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग कर रहा है. पिछले दो सालों से महाराष्ट्र में ये आंदोलन चल रहा है.

मराठा आरक्षण आंदोलन: महाराष्ट्र में 16% आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज का आंदोलन जारी है. इस बीच मराठा क्रांति मोर्चा ने आज बुलाए गए मुंबई बंद को वापस ले लिया है लेकिन महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में अभी हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है. पुलिस की कड़ी मसक्कत के बावजूद सात घंटे बाद कंबोबली हाईवे खाली कराया गया. इस बीच मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि वो मराठा समाज से बात करने को तैयार हैं, सरकार आरक्षण की मांग को लेकर कटिबद्ध है. वहीं एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मराठा नेता विनोद पाटिल नेकहा, ''हम हिंसा के पीछे नहीं है, हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते. इससे पहले बंद के दौरान मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी हिंसा हुई. मुंबई और ठाणे में सरकारी बसों पर हमले किये गये जबकि लोकल ट्रेनें रोक दी गयीं. परिवहन निगम के अधिकारी ने बताया कि मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने नौ सरकारी बसों पर हमला किया है. नवी मुंबई में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की. मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और सतारा जिले की पुलिस बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

Maratha Quota Stir LIVE UPDATES

07.30 PM: मराठा क्रांति मोर्चा 9 अगस्त को मुंबई समेत पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है. इस विषय को लेकर बहुत जल्द राज्य स्तर की बैठक होगी, जिसमें 9 अगस्त को लेकर रणनीति तय की जाएगी. पिछले साल अगस्त में मुंबई में मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन किया गया था. 9 अगस्त को उस आंदोलन को एक साल पूरे हो रहे है. इसी के मद्देनज़र कुछ बड़ा करने की तैयारी में है.

05.58 PM: मराठा नेता विनोद पाटिल ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''हम हिंसा के पीछे नहीं है, हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते. हम आरक्षण पर दो साल से कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं. हमें सरकार से टाइमटेबल चाहिए. मराठाओं को लेकर भ्रम फैलाया गया है, हम उतने संपन्न नहीं हैं जितना बताया जाता है.''

04.26 PM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र सीएम फडणवीस ने कहा, ''सरकार मराठा समाज से बातचीत के लिए सरकार तैयार है. सरकार आरक्षण की मांग को लेकर कटिबद्ध है, इस संदर्भ में जो कोर्ट में निर्णय आएगा उसके बाद सरकार आरक्षण देने पर फैसला लेगी. कुछ राजनीतिक नेता इस परिस्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, महाराष्ट्र के हित के लिए व्यापक भूमिका निभाई जाए और इस पर राजनीति न करें.''

04.15 PM: ताजा जानकारी के मुताबिक सिर्फ मुंबई में बंद वापस लिया गया है. ठाणे और नवी मुंबई में बंद अभी भी जारी है.

04.03 PM: मराठा क्रांति मोर्चा के बंद वापसी के एलान के बाद भी प्रदर्शनकारियों का हंगामा जारी है. कोलंबोली में पिछले 6 घंटे से हाईवे जाम है. इसके साथ ही सायन-मुंबई हाईवे भी बंद है. हाईवे कई यात्री फंसे हैं जिन्हें जरूरी काम से जाना है लेकिन आंदोलन के चलते हुए उन्हें भूखे प्यासे रहकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

2:55 PM: एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में आरक्षण के लिए चल रहे मराठा समुदाय के आंदोलन का मुद्दा आज लोकसभा में उठाया और कहा कि मराठा और धनगर समुदायों की मांगों को पूरा करके उनके साथ न्याय किया जाना चाहिए.

2:45 PM: हिंसा के बीच मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद वापस लिया. लोगों को घर लौटने में दिक्कत न हो इसलिए आंदोलन को वापस लिया गया.

02:22 PM: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आवाजाही पूरी तरह से बंद. नवी मुंबई में पुलिस ने की हवाई फायरिंग.

02:20 PM: साइन पनवेल हाइवे को आंदोलनकारियों ने किया जाम, पुलिस ने की हवाई फायरिंग.

02:15 PM: मानखुर्द इलाके में आंदोलनकारियों को नियंत्रित करने के लिए मुंबई पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया.

02:10 PM: मुंबई के मानखुर्द इलाके में मुलुंड से नेरुल की तरफ जाने वाली बेस्ट बस नंबर 517 को मराठा आन्दोलनकारियों ने रोक कर बस में आग लगा दी.

01.25 PM:  शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन के लिए बीजेपी जिम्मेदार है. आंदोलनकारियों को नहीं समझा पाना बीजेपी की विफलता है.

12.55 PM: अहमदनगर में बंद का असर दिख रहा है. यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की एक बस को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है. वहीं, वाशिम जिले में मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध किया जा रहा है.

11.22 AM: मुंबई में बंद का असर नहीं, कहीं-कहीं ट्रेन, रास्ते, दुकानें बंद कराने की हुई कोशिश.

10.38 AM: लातूर जिले के उदगिर में दो संगठनों के बीच झड़प हो गई है. यहां लोग जबरदस्ती दुकानें बंद करवा रहे हैं.

10.30 AM: नवी मुंबई के वाशी में भी लोग डरे सहमे हुए हैं. तोड़फोड़ की आशंका से बसें भी कम चल रही हैं.

10.18 AM: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में भी मराठा समाज के लोगों ने रास्ता रोक दिया. स्टेशन और हाईवे को जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने की कोशिश की गई है.

10.12 AM: मुंबई में बंद का असर धीरे धीरे दिखने लगा है. खबर आ रही है कि सायन पनवेल हाइवे आंदोलनकारियों ने रोक दिया है. ये मुंबई को पुणे और गोवा से जोड़ने वाला हाइवे है.

09. 45 AM: मराठा आरक्षण  को लेकर बुलाए गए बंद का मुंबई के पास विरार में भी ज्यादा असर नहीं दिख रहा.

09. 30 AM:  मुम्बई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों में रोज़ की तरह भीड़ देखी जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने ठाणे में लोकल ट्रेन रोक दी है. मुंबई के घाटकोपर जहां मराठा आंदोलनकारियों ने दुकानें बंद करा दीं.

09. 17 AM: मुंबई का अंधेरी भीड़भाड़ वाला इलाका है. अधेरी इलाके में बंद का असर नहीं नहीं आया. रेल सेवा और ट्रैफिक भी सामान्य नजर आया.

09. 15 AM: आंदोलन को देखते हुए मुंबई के दहिसर चेक नाके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मुम्बई में सुबह से पश्चिम, मध्य और हार्बर रेल समय पर चल रही है, बस, ऑटो और टैक्सी सेवा पर भी असर नहीं है.

09. 12 AM: मुंबई बंद का स्कूलों पर असर नहीं दिख रहा है. ज्यादातर स्कूलों में  बच्चे और टीचर्स समय से आये हैं. चेंबूर के एक स्कूल ने एहतियात के तौर पर छुट्टी दी है.

09.04 AM: नवी मुंबई के पास प्रदर्शनकारियों ने बेस्ट की दो बसों पर पत्थरबाजी की है. अरोली और वाशी के बीच बस सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है. सुबह से ही मुंबई में बंद का असर देखने को मिल रहा है.

09.03 AM: मुंबई के अमृत नगर परिसर में शिवाजी महाराज के पुतले की वंदना करके आंदोलनकारी बंद करेंगे. यहां पुलिस का बंदोबस्त बड़ी संख्या में है. पूरे मुंबई में पुलिस फ़ोर्स सड़कों पर है. वहीं सीआरपीएफ़, हेड क्वॉटर स्टाफ़ को भी बंदोबस्त में शामिल किया गया है. 

09.00 AM: मुंबई के सरकारी अस्पतालों पर बंद का कोई असर नहीं है. आंदोलनकर्ताओं ने कहा है कि मरीज, महिला और छोटे बच्चों को कोई तकलीफ नहीं दी जाएगी.  मुंबई बंद के दौरान मराठा आंदोलनकर्ता आचार संहिता का पालन करेंगे.

क्यों भड़की आंदोलन की चिंगारी?

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की चिंगारी इसलिए भड़की है, क्योंकि 8 साल बाद महाराष्ट्र में 72,000 सरकारी भर्तियां होने वाली हैं. मराठा समाज को लग रहा है कि अगर ये भर्तियां उन्हें 16 फीसदी आरक्षण दिए बिना पूरी कर ली गईं तो उनके समाज के साथ बड़ा धोखा होगा.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि 72 हज़ार भर्तियों में 16 फीसदी सीटें मराठा उम्मीदवारों के लिए रिजर्व रखेंग. कोर्ट से हरी झंडी मिलने पर मराठा उम्मीदवारों से सीट भरेंगे मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक रविन्द्र पाटिल ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मराठा समुदाय से माफी नहीं मांग लेते हम अपना प्रर्दशन जारी रखेंगे.

फडणवीस के आश्वासनों के बावजूद कुछ भी ठोस नहीं हुआ- मराठा क्रांति मोर्चा

मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक रविन्द्र पाटिल ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मराठा समुदाय से माफी नहीं मांग लेते हम अपना प्रर्दशन जारी रखेंगे. हम औरंगाबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में आज बंद रखेंगे. फडणवीस ने पंढरपुर के मंदिर की अपनी यात्रा मराठा संगठनों की इस धमकी के बाद स्थगित कर दी कि वे कार्यक्रम में बाधा पहुंचायेंगे. समुदाय के नेता अपनी मांगों को लेकर विभिन्न जिलों में रैलियां निकाल चुके हैं. पिछले साल मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया था. समुदाय के नेताओं का कहना है कि फडणवीस के आश्वासनों के बावजूद अबतक कुछ भी ठोस नहीं हुआ है.

मराठा समाज की मांगें क्या हैं?

मराठा समाज 16% आरक्षण की मांग कर रहा है. ये समाज पिछड़ा वर्ग के तहत सरकारी नौकरी, शिक्षा के क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग कर रहा है. पिछले दो सालों से महाराष्ट्र में ये आंदोलन चल रहा है. पिछले दो सालों में 60 से ज्यादा जगहों पर आंदोलन हुआ है. इतना ही नहीं मराठा समाज कोपर्डी गैंगरेप के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है. साल 2016 में कोपर्डी में नाबालिग से गैंगरेप हुआ था.

महाराष्ट्र में मराठा आबादी 33% यानी करीब चार करोड़ है. ऐसे में कोई भी सरकार इस समाज को नाराज नहीं कर सकती. इस आंदोलन का नेतृत्व मराठा क्रांति मोर्चा कर रहा है. मराठा आंदोलन में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में आज हैं आम चुनाव, वोटिंग जारी, रात से ही आएंगे नतीजे, सर्वे में सबसे आगे हैं इमरान खान

पीएम मोदी को रोकने के लिए मायावती या ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बना सकती है कांग्रेस?

शिवसेना का पीएम पर वार- बड़ी बड़ी रैलियों के लिए कहां से आता है पैसा?

वायरल सच: क्या मंगोलिया में हो रही हलचल से पृथ्वी का विनाश हो जाएगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
TMC Crisis: ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा
ममता बनर्जी का बड़ा कदम! अभिषेक और डेरेक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नाराज चंद्रिमा का इस्तीफा
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget