एक्सप्लोरर

MP के मंत्री बोले- राम और कृष्ण की तरह भगवान के अवतार हैं प्रधानमंत्री मोदी

Kamal Patel: कमल पटेल ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा पूरे किए गए कार्य जैसे भारत को विश्व गुरु बनने की राह पर ले जाना, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना, एक सामान्य व्यक्ति द्वारा पूरे नहीं किए जा सकते. 

Kamal Patel on PM Modi: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और बीजेपी नेता कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचार, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति के विनाश से बने निराशा के माहौल को खत्म करने के लिए भगवान राम और कृष्ण की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘भगवान के अवतार’ के रूप में जन्म हुआ है. सोमवार को हरदा में पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे किए गए कार्य जैसे भारत को विश्व गुरु बनने की राह पर ले जाना, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना और लोक कल्याण सुनिश्चित करना, एक सामान्य व्यक्ति द्वारा पूरे नहीं किए जा सकते. 

पटेल ने कहा, ‘‘हमारे धर्म और संस्कृति में कहा गया है कि जब भी भारत पर कोई संकट आया और अत्याचार बढ़े तो भगवान मानव के रूप में अवतार लेते हैं. ’’ उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मानव के रूप में अवतार लिया था और राक्षस रावण को मारकर व अन्य बुरी शक्तियों को हराकर लोगों की रक्षा कर ‘‘रामराज्य’’ की स्थापना की थी. मंत्री ने कहा कि कंस के अत्याचार बढ़े तो भगवान कृष्ण ने जन्म लिया और कंस की क्रूरताओं को समाप्त कर आम लोगों को राहत दिलाई.

पटेल ने कहा, ‘‘ इसी तरह जब कांग्रेस के अत्याचार बढ़े..भ्रष्टाचार बढ़ा, जातिवाद बढ़ा, देश की संस्कृति नष्ट हो गई और चारों और निराशा का माहौल व्याप्त था, तब इसे समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ.’’ उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन रहा है, जिन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी और आम लोगों का कल्याण भी सुनिश्चित किया है.

पटेल ने कहा, ‘‘ये असंभव कार्य हैं जिन्हें एक आम आदमी पूरा नहीं कर सकता है। यदि संभव होतो तो यह 60 वर्षों में हो सकता था. इसलिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक अवतारी पुरुष हैं और उन्होंने असंभव कार्य किए हैं. वह भगवान के अवतार हैं.’’ मालूम हो कि पटेल ने पिछले नवंबर माह में कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी नायक टंट्या भील के अवतार है. आदिवासी दंतकथाओं में टंट्या भील को भारतीय ‘‘रॉबिन हुड’’ के तौर पर जाना जाता है.

ये भी पढ़ें-UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद ने 33 सीटों पर किया अपने उम्मीदवारों का एलान

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget