एक्सप्लोरर

Coronavirus पर लेटर वॉर: देवेंद्र फडणवीस ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, महामारी से निपटने को लेकर उद्धव सरकार को घेरा

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें उन राज्यों को, जहां उनकी पार्टी सत्ता में है यह सलाह देनी चाहिए कि कैसे कोविड-19 से निपटा जाए.

मुंबई: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें उन राज्यों को, जहां उनकी पार्टी सत्ता में है, यह सलाह देनी चाहिए कि कैसे कोविड-19 से निपटा जाए. वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के ‘अहंकार और आत्मसंतोष’ की वजह से मौजूदा संकट पैदा हुआ.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने पत्र में राज्य में उच्च मृत्युदर को रेखांकित करते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना-कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र को नजरअंदाज कर रही है. फडणवीस का पत्र सोनिया गांधी के कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र पर महामारी से निपटने में लचर रुख अपनाने का आरोप लगाया था.

फडणवीस ने कहा कि केंद्र की आलोचना करने के बजाय गांधी को कांग्रेस शासित राज्यों को भी सलाह देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में देश के 22 प्रतिशत संक्रमण के मामले हैं, 31 प्रतिशत मौतें और मौजूदा समय में 14 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं. भाजपा नेता ने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मिलकर काम करे तो कुल मिलाकर देश की स्थिति सुधरेगी.

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र को केंद्र से अधिकतम मदद मिली. जिनमें 1.80 करोड़ टीके की खुराक, आठ लाख रेमडेसिविर की खुराक, 1750 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, बाईपैप और ऑक्सीजन सांद्रक’ शामिल हैं. फडणवीस ने महामारी से निपटने के लिए ‘मुंबई मॉडल’ के बारे में कहा कि यह अधिक रैपिड एंटीजन (आरटी-पीसीआर जांच के बजाय) के बारे में है जबकि कुल मिलाकर जांच की संख्या घटा दी गई. गौरतलब है कि ‘मुंबई मॉडल’ की प्रशंसा अदालत और केंद्र ने भी की थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि महानगर में कोविड-19 से होने वाली मौतों को 40 प्रतिशत ‘कम दिखाया’ गया और मौतों को अन्य श्रेणियों में दर्ज किया गया. फडणवीस ने कहा, 'रोजाना देश में करीब 4000 मौतें दर्ज की जा रही हैं जिनमें से 850 मौतें अकेले महाराष्ट्र में हो रही है. विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ऐसा लगता है कि उनको उनकी किस्मत पर छोड़ दिया गया है.'

कांग्रेस ने दिया जवाब 

फडणवीस के आरोपों पर जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह केंद्र की असफलता को ढंकने की कोशिश है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को ‘श्मशान भूमि’ बना दिया है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘फडणवीस में प्रधानमंत्री को लिखने की हिम्मत होनी चाहिए.’’

पटोले ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार का अहंकार और आत्मसंतोष इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है.’’ उन्होंने कहा कि जब अन्य देश अपने नागरिकों के टीकाकरण में तेजी ला रहे थे, तब ‘मोदी चुनाव प्रचार में व्यस्त थे.’ पटोले ने कहा कि मुश्किलों के बावजूद महाराष्ट्र ने 1.15 करोड़ का टीकाकरण किया, जो देश में सबसे अधिक है. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सांवत ने कहा कि फडणवीस का पत्र उनके ‘ढोंग’ और ‘दोहरी बातों’ के प्रशिक्षण को प्रतिबिंबित करता है.

ये भी पढ़ें: 10 राज्यों में कोरोना के 85 फीसदी मामले, 24 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से ज्यादा- स्वास्थ्य मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget