एक्सप्लोरर

अनंतनाग: सुरक्षाबलों ने किया बिरयानी का मज़ा लेने वाले आतंकी शौकत लोहार का अंत

जांच में ये भी पता चला था कि इन आतंकियों को ये लजीज खाना वहां के स्थानीय लोगों से मिला था. सेना सूत्रों के मुताबिक स्थानीय घरो में खाना तैयार होने के बाद आतंकी किसी मस्जिद के पास अपने लड़कों को भेजते हैं. खाना लानेवाले लड़के आतंकी नहीं होते हैं. ये लड़के परिवार से खाना लेकर दूसरे लड़के को खाना दे देते हैं. उसके बाद ये खाना आतंकियों तक बागानों में पहुंचता है, जहां ये छिपे होते हैं.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आंतकी को मार गिराया. आतंकी की पहचान शौकत लोहार के तौर पर हुई है. आपको बता दें कि एबीपी न्यूज ने 18 मई को अपने खास शो वायरल सच में बिरयानी खाते कुछ आतंकियों की तस्वीर आपको दिखाई थी. शौकत भी उसी बिरयानी पार्टी में शामिल था. अनंतनाग जिले के अरवानी इलाके का रहने वाला शौकत लोहार लश्कर ए तैयबा के कुलगाम मोड्यूल का सदस्य था.

सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया

18 मई को हुई आतंकवादियों की ये बिरयानी पार्टी शौकत लोहार की जिंदगी की आखिरी लजीज पार्टी साबित हुई. बिरयानी पार्टी में दिख रहा शौकत लुहार लश्कर-ए-तौयबा के कुलगाम मॉड्यूल का सदस्य था. उसके साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में जो दो आतंकवादी मारे गये हैं, उनकी पहचान पाकिस्तान के रहनेवाले जिबरान और एक स्थानीय आतंकी मुदस्सर के तौर पर हुई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी तस्वीर

आपको बता दें कि शौकत लोहार की बिरयानी पार्टी की तस्वीर लंबे समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में आतंकियों का ये वीडियो सही पाया गया था. सेना के सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि वायरल वीडियो दक्षिणी कश्मीर के शोपियां-कुलगाम की सीमा के पास वाले इलाके के किसी बागान का है. इतना ही नहीं ये वीडियो आतंकी संगठन लश्कर के आतंकियों का है.

 आतंकी नहीं होते हैं खाना लानेवाले लड़के

जांच में ये भी पता चला था कि इन आतंकियों को ये लजीज खाना वहां के स्थानीय लोगों से मिला था. सेना सूत्रों के मुताबिक स्थानीय घरो में खाना तैयार होने के बाद आतंकी किसी मस्जिद के पास अपने लड़कों को भेजते हैं. खाना लानेवाले लड़के आतंकी नहीं होते हैं. ये लड़के परिवार से खाना लेकर दूसरे लड़के को खाना दे देते हैं. उसके बाद ये खाना आतंकियों तक बागानों में पहुंचता है, जहां ये छिपे होते हैं. खाने की सप्लाई की ये चेन इसलिए बनाई जाती है ताकि पुलिस या सुरक्षाबल खाने की 'खूशबू' सूंघते हुए उन तक ना पहुंच जाएं.

बिरयानी पार्टी का कितना रोल है ?

आतंकवादियों की ये कोशिश कल अनंतनाग में नाकाम साबित हुई. सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर शौकत लोहार और उसके दो साथियों को घेर लिया और आखिर में तीनों को मार गिराया. हालांकि अभी ये साफ नहीं कि शौकत लोहार के अंतिम अंजाम में उसके इस बिरयानी पार्टी का कितना रोल है ?

आपको बता दें कि सोमवार को सेना ने जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3 आतंकियों को मार गिराया. इस तरह सेना ने इस साल अब तक 109 आतंकियों को मार गिराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget