एक्सप्लोरर

बेकाबू तेंदुए ने एक साल की बच्ची समेत 5 को किया घायल, इस तरह शिकंजे में आया

लिम्बोदी और इसके आसपास के रिहायशी इलाके में तेंदुए के हमले में घायल पांच लोगों में एक साल की बच्ची, 30 वर्षीय महिला, वन कर्मी, चिड़ियाघर कर्मचारी और चौकीदार शामिल हैं.एक वीडियो में तेंदुए के हमले में लहूलुहान व्यक्ति बदहवास हालत में अपनी उस बच्ची को खोजता दिखाई दे रहा है जिसे वन्य जीव ने दबोचने की कोशिश की थी.

नजदीकी जंगल से भटक कर इंदौर में गुरुवार को रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ लिया गया. इससे पहले, इस वन्य जीव के हमले में एक साल की बच्ची और 30 वर्षीय महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तेंदुए के बचाव अभियान का नेतृत्व स्थानीय कमला नेहरू चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने किया.

यादव ने समाचार एजेंसी "पीटीआई" को बताया, "लिम्बोदी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन इमारत में घुसे तेंदुए को पहले जाल लगाकर घेरा गया। फिर विशेष बंदूक से दवा का इंजेक्शन दागकर उसे बेहोश किया गया." उन्होंने बताया कि तेंदुए को करीब पांच घंटे के अभियान के बाद बेहोश कर पकड़ा गया. इससे पहले, इस फुर्तीले वन्य जीव ने यहां-वहां दौड़कर बचाव दल को खूब छकाया और बार-बार हमले का प्रयास किया.

तेंदुआ ने पांच को किया घायल

अधिकारियों ने बताया कि लिम्बोदी और इसके आसपास के रिहायशी इलाके में तेंदुए के हमले में घायल पांच लोगों में एक साल की बच्ची, 30 वर्षीय महिला, वन कर्मी, चिड़ियाघर कर्मचारी और चौकीदार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बेहोश तेंदुए को स्थानीय चिड़ियाघर ले जाया गया है. होश में आने पर उसकी सेहत जांची जाएगी और स्वस्थ पाए जाने पर उसे दोबारा जंगल में छोड़ा जाएगा.

इस बीच, लिम्बोदी क्षेत्र के शंकर मोहल्ले के खेमराज राठौर ने बताया, "तेंदुआ खुले दरवाजे से मेरे घर में घुसा और मेरी पत्नी पद्मा के शरीर पर दांत गड़ा दिए. वह उस वक्त खाना पका रही थी, जबकि मेरे तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे थे." उन्होंने बताया, "शोर सुनकर मैं डंडा लेकर दौड़ा और तेंदुए को घर से भगाया."

घटना का वीडियो हुआ वायरल

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इनमें से एक वीडियो में तेंदुए के हमले में लहूलुहान व्यक्ति बदहवास हालत में अपनी उस बच्ची को खोजता दिखाई दे रहा है जिसे वन्य जीव ने दबोचने की कोशिश की थी.

मौके पर मौजूद लोग इस घायल शख्स को दिलासा देते हुए कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि उसकी बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है और अब वह भी अपनी मरहम-पट्टी कराए. अन्य वीडियो में तेंदुआ निर्माणाधीन इमारत से अचानक बाहर निकलकर बचाव दल के एक सदस्य पर हमला कर उसे जमीन पर गिराता नजर आ रहा है. हालांकि, दल के अन्य सदस्यों के शोर मचाने पर तेंदुआ निर्माणाधीन इमारत में दोबारा घुसता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: Viral video: हिरण का शिकार करने के लिए पत्थर बन बैठा था तेंदुआ, जानिए फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget