एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, रेस्‍क्‍यू टीमें खोजने में जुटीं, डर से घरों में दुबके लोग

Leopard in Greater Noida: ग्रेटर नोएड की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लोगों का कहना है कि उन्हें 4 जनवरी की सुबह भी तेंदुए दिखा. इससे सोसाइटी के लोग खौफजदा हैं.

Leopard In Greater Noida Society: उत्‍तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक इलाके में तेंदुआ (Leopard) देखे जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. यहां ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार, 4 जनवरी की सुबह कथित तौर पर तेंदुआ फिर से नजर आया. इससे स्‍थानीय लोग खौफजदा रहे. लोगों की जान को कोई खतरा न हो, इसलिए जरूरी सामान की होम डिलीवरी का फैसला लिया गया.

ग्रेटर नोएडा में तेंदुआ होने की खबरों पर गौतमबुद्धनगर के DFO प्रमोद श्रीवास्तव का बयान आया है. उन्‍होंने कहा, "तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है, हालांकि अब तक तेंदुए का कोई निशान नहीं मिला है. हमारी ओर से ग्रेटर नोएडा में जाल और कैमरे लगा दिए गए हैं, सभी निकास द्वारों को ढक गया है."

ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में तलाशी

खबरें आ रही हैं कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के अधिकांश लोगों ने तेंदुए को देखा. उसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है. वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, तेंदुए को रेस्‍क्‍यू करने के लिए लगातार दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) के सेक्टर 16 में अजनारा ली गार्डन (Ajnara Le Garden) में भी तलाशी अभियान चलाया गया. इस इलाके को नोएडा एक्सटेंशन भी कहा जाता है.

लोगों में तेंदुए का खौफ

जिस इलाके में तेंदुआ होने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहां रेजिडेंशियल टॉवर के आसपास के क्षेत्र में लगभग 1,500 लोग रहते हैं. रेजिडेंशियल टॉवर की 15वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहने वाले मुकेश गुप्ता ने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं कि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. लोगों में तेंदुए का खौफ है.''

'मेरी पत्‍नी ने स्विमिंग पूल के पास देखा'

मुकेश गुप्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह क्षेत्र में तेंदुए को देखा. गुप्ता ने कहा, "मेरी पत्नी ने बुधवार सुबह सोसायटी में तेंदुए को घूमते हुए देखा. जब उसने स्विमिंग पूल के पास तेंदुए को देखा तो थोड़ी धुंध थी." एक अन्य निवासी अमित कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं होम डिलीवरी फैसेलिटी भी दी जा रही है और लोग बाहर निकलने में अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं.

इस इलाके में मौजूद था तेंदुआ

एक दिन पहले मंगलवार को खबर आई थी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में तेंदुआ देखा गया है. जिसके बाद ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों में दहशत फैल गई. एक अधिकारी ने कहा कि गौतम बौद्ध नगर में वन विभाग की चार टीमें मौके पर हैं, साथ ही मेरठ, आगरा और गाजियाबाद के विशेषज्ञों को भी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में शामिल किया गया है. अधिकारी ने कहा कि वनकर्मियों का मंगलवार देर रात तेंदुए से सामना हुआ, जिससे सोसायटी के बीच उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में तेंदुआ देखे जाने के बाद शुरू किए गए राहत कार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget