एक्सप्लोरर

अगले चीफ जस्टिस के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा- सरकार की नीयत पर सवाल मत उठाइए

इस साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चीफ जस्टिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. इन पांच जजों में रंजन गोगोई भी शामिल थे. इस प्रेस कॉनफ्रेंस के बाद से जस्टिस गोगोई की सीजेआई के तौर नियुक्ति पर सवाल उठने लगे थे.

नई दिल्ली: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) की नियुक्ति के संबंध में सरकार की नीयत पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थापित परंपरा के अनुसार रिटायर होने सीजेआई सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर नॉमिनेट करेंगे तो सरकार इस पर फैसला करेगी.

दरअसल रविशंकर प्रसाद से सवाल किया गया था कि क्या सरकार चीफ जस्टिस की नियुक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को अगला चीफ जस्टिस बनाएगी? बता दें कि वर्तमान सीजेआई दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को रिटायर हो जाएंगे. रविशंकर प्रसाद मोदी सरकार में कानून मंत्रालय की पिछले चार साल की उपलब्धियां बताने के लिए पत्रकारों से बात कर रहे थे.

सवाल का जवाब देते हुए कानून मंत्री ने कहा, ''यह सवाल काल्पनिक है... जहां तक चीफ जस्टिस की नियुक्ति का सवाल है तो स्थापित परंपरा बिल्कुल साफ है... सीजेआई सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज को उत्तराधिकारी के तौर पर नॉमिनेट करता है. जब नाम हमारे पास आएगा तो हम लोग उस पर चर्चा करेंगे.'' उन्होंने कहा कि किसी को भी ‘ हमारी मंशा पर सवाल उठाने का हक नहीं है. ''

आपको याद दिला दें कि इस साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चीफ जस्टिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. इन पांच जजों में रंजन गोगोई भी शामिल थे. इस प्रेस कॉनफ्रेंस के बाद से जस्टिस गोगोई की सीजेआई के तौर नियुक्ति पर सवाल उठने लगे थे. वर्तमान चीफ जस्टिस के बाद सुप्रीम कोर्ट में सबसे सीनियर जज जस्टिस चेलमेश्वर थे लेकिन वे पिछले महीने रिटायर हो चुके हैं. जस्टिस चेलमेश्वर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले जजों में शामिल थे.

सोनिया, ममता और मायावती से तीन तलाक विधेयक समर्थन करें- प्रसाद रविशंकर प्रसाद ने आज विपक्षी पार्टियों की प्रमुख महिला नेताओं से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेद से परे जाकर फौरी तीन तलाक को प्रतिबंधित करने वाले विधेयेक , जो राज्यसभा में लंबित है , को पारित कराने में मदद करें. रविशंकर प्रसाद ने कहा, '''मैं तीन तलाक के मुद्दे पर सोनिया गांधी , ममता बनर्जी और मायावती से अपील करता हूं... वे प्रभावशाली महिला हैं. हमें राजनीतिक मतभेद से परे जाने की जरूरत है.'' हालांकि , प्रसाद ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि यदि इस मुद्दे पर राजनीतिक आम राय नहीं बन सकी तो क्या सरकार फौरी तीन तलाक को अपराध घोषित करने के लिए अध्यादेश लाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget