एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून लागू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि राज्य में लगातार आ रहे मामलों और उनमें हुई बेटियों की दुर्दशा सामने आने के कारण एक सख्त कानून की मांग लम्बे समय से की जा रही थी, इसलिए ये कानून बनाया गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून शनिवार से लागू हो गया. इससे संबंधित धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020 को राज्यपाल की मंजूरी के 48 घंटे के अंदर ही प्रदेश शासन के गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया. शनिवार को गजट नोटिफिकेशन होते ही कानून के प्रावधान लागू हो गए.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए थे. मध्य प्रदेश के राजपत्र में इसे प्रकाशित करते ही ये कानून बन गया है. इस चर्चित क़ानून का मकसद बहला फुसला कर शादी कर फिर धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई करना है. करीब दस पन्नों के इस नोटिफिकेशन में लव जिहाद नाम का जिक्र नहीं है मगर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया में शामिल होने वाले लोग और शादी करने वाले पंडित व मौलवियों को भी इसमें सजा का प्रावधान है. इस क़ानून में बहला फुसला कर कपटपूर्वक शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन करने वाले आरोपी को एक से लेकर दस साल तक की कठोर सजा का प्रावधान है.

इस कानून में एक सख्त प्रावधान ये भी है कि धर्मांतरण नहीं किया गया यह साबित करने का भार अभियुक्त पर ही होगा. साथ ही जो विवाह धर्म परिवर्तन के लिहाज से किया गया होगा वह अमान्य और शून्य घोषित हो जायेगा. इस अध्यादेश में विवाह से होने वाली संतान को भरण पोषण और सम्पति में उतराधिकार का भी हक़ होगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि राज्य में लगातार आ रहे मामलों और उनमें हुई बेटियों की दुर्दशा सामने आने के कारण एक सख्त कानून की मांग लम्बे समय से की जा रही थी, इसलिए ये कानून बनाया गया है.

भोपाल में शूटिंग पर आईं अभिनेत्री कंगना रौनौत ने भी लव जिहाद पर प्रदेश में बने कानून पर ख़ुशी जताई और कहा की ये क़ानून लव के खिलाफ तो नहीं हो सकता ये तो उनके खिलाफ है जो लव का दुरूपयोग करते हैं.

ये भी पढ़ें:

कोरोना टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे, यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

कोरोना वायरस: टीकाकरण के लिए मुंबई में होंगे 75 सेंटर्स, 90 लाख वैक्सीन स्टोर करने की होगी क्षमता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget