एक्सप्लोरर

कोरोना टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस रजिस्ट्रेशन के लिए सरकारी डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने खुद उन दस्तावेजों की जानकारी दी है.

नई दिल्ली: देश में वैक्सीन लगने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दस दिनों में देश में वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है. कल देश भर में वैक्सीन का ड्राई रन शुरू होने जा रहा है. यानी कुल मिलाकर वैक्सीन शुरू करने से पहले सभी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. यहां इस बात का भी ध्यान रखना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इस रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ दस्तावेज आपके पास होने जरूरी हैं. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने खुद इसकी जानकारी दी है कि कोरोना टीकाकरण के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं.

कोविड वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोडर आईडी कार्ड, डाइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी सर्विस आइडेंटिटी कार्ड (फोटो के साथ), पासपोर्ट, आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, फोटो के साथ पेंशन डॉक्यूमेंट, पोस्ट ऑफिस/बैंक द्वारा जारी पासबुक फोटो के साथ और श्रम मंत्रालय की योजना वाले हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड जरूरी होंगे. इनमें से आपके पास अगर एक भी दस्तावेज हैं तो कोरोना टीकाकरण के आप रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे. इसके साथ ही एक टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1075 भी जारी किया गया है.

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लोगों को ‘को-विन’ नाम के किसी मोबाइल एप को डाउनलोड करने और उन पर सूचना साझा करने के खिलाफ आगाह किया. दरअसल, इन्हें शरारती तत्वों ने बनाया है और उनके नाम कोविड-19 टीकाकरण के लिए सरकार के आगामी आधिकारिक एप से मिलते-जुलते हैं. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार के आगामी आधिकारिक मंच से मिलते-जुलते नाम वाले कुछ एप शरारती तत्वों ने बनाए हैं, जो एपस्टोर्स पर हैं. उन (एप) को डाउनलोड या उन पर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें. एमओएचएफडब्ल्यू (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) का अधिकारिक मंच (सरकार से मंजूरी प्राप्त) एप आने पर उसे उपयुक्त रूप से प्रकाशित करेगा.’’

‘को-विन’ (कोविड वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) एप, एक डिजिटल मंच है जिसे केंद्र द्वारा कोविड-19 टीके की आपूर्ति एवं वितरण की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए बनाया गया है. यह क्रियान्वयन के लिए तकरीबन अपने अंतिम चरण में है और ‘गूगल प्ले’ स्टोर या किसी दूसरे एप स्टोर पर अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है.

पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात, कोरोना वैक्सीन पर हुई चर्चा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget