एक्सप्लोरर

लालू के गठबंधन वाले बयान पर सियासत तेज़, पासवान बोले- ‘नीतीश कहें तो गठबंधन में उनका स्वागत’

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कल गठबंधन पर दिए गए एक बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. अब लोजपा प्रमुख और केंद्रीय खाद्य और जनवितरण मंत्री रामविलास पासवान ने एक बड़ा बयान दिया है. पासवान ने कहा है कि अगर नीतीश कहें तो गठबंधन में उनका स्वागत है. बिहार : लालू प्रसाद ने बीजेपी को 'ललकारा', ट्वीट में 'नए साथी' के जिक्र पर मची राजनीतिक खलबली नीतीश बताएं क्या भ्रष्टाचार के मामले में भी लालू से गठबंधन- पासवान एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में रामविलास पासवान ने कहा, ‘’लालू पर भ्रष्टाचार का मामला है. इसकी जांच होनी ही चाहिए.  इसमें लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’लालू पर आऱोप सही हैं या गलत ये लोगों को मालूम होना चाहिए.’’ इस दौरान पासवान ने कहा कि नीतीश जी ही बताएं कि क्या भ्रष्टाचार के मामले में भी इनका गठबंधन अटूट है.’’ इनकम टैक्स की छापेमारी के बीच बोले लालू यादव, 'ज़्यादा लार मत टपकाओ, गठबंधन अटूट है' पहले नीतीश जी बोलें तभी होगी स्वागत की बात- पासवान लालू के ‘Alliance partners’ वाले बयान पर पासवान ने कहा, ‘’इस बारे में नीतीश कुमार और लालू ही बता सकते हैं.’’ वहीं जब पासवान से पूछा गया कि क्या एनडीए में नीतीश कुमार का स्वागत है तो उन्होंने कहा, ‘’पहले नीतीश जी बोलें तभी स्वागत की बात होगी.’’ लालू के  ‘नए गठबंधन साथी’ वाले ट्वीट से गर्म हुआ मामला लालू को बड़ा झटका, छापेमारी के बाद पार्टी में भी उठने लगी विरोध की आवाज दरअसल कल आयकर विभाग की छापेमारी के बाद लालू ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था.  लालू ने एक ट्वीट में ‘नए गठबंधन साथी’ मिलने पर बधाई की बात कही थी. लालू ने ट्वीट किया, ”बीजेपी को नए एलायंस पार्टनर मुबारक हों. लालू प्रसाद झुकने और डरने वाला नहीं है. जब तक आखिरी सांस है फासीवादी ताक़तों के ख़िलाफ़ लड़ता रहूंगा.” लालू के ‘गठबंधन साथी’ वाले ट्वीट के बाद कयासों का बाजार गरम हो गया है. सूत्र मान रहे हैं कि नीतीश और लालू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. क्योंकि, बेनामी संपत्ति के आरोपों पर नीतीश ने ‘जांच’ की बात कही थी. आयकर विभाग ने की लालू के 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कल आयकर विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में लालू यादव और उनके परिवार से जुड़े 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. ये छापेमारी एक हजार करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को लेकर की गई थी. आरजेडी सांसद प्रेम चंद्र गुप्ता के बेटे और लालू की बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी. लालू परिवार पर मिट्टी घोटाला, पेट्रोल पंप घोटाला, काम के बदले जमीन कब्जा करना, अरबों की बेनामी संपत्ति बनाने जैसे घोटाले का आरोप लगा है. जाहिर है लालू बैकफुट पर हैं और नीतीश फ्रंट फुट पर और राजनीति के इस खेल में पिक्चर का काफी हिस्सा अभी बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget