एक्सप्लोरर

सुशील मोदी के 'खुलासों का साइड इफेक्ट': लालू यादव करेंगे मानहानि का केस

नई दिल्ली: आरजेडी मुखिया लालू यादव ने बेनामी संपत्ति पर लगातार वार कर रहे बीजेपी नेता सुशील मोदी पर मानहानी का मुकदमा करने का ऐलान किया है. लालू ने कहा कि उनके बड़े बेटे तेजप्रताप को 13 एकड़ जमीन बतौर दान में मिलने की बात गलत है लिहाजा अब वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सांसद रमा देवी ने 1993 में लालू यादव के बड़े बेटे को 13 एकड़ जमीन दान में दी थी. लेकिन आज लालू एक दस्तावेज के साथ सामने आए और कहा कि सुशील मोदी सबको गुमराह कर रहे हैं. लालू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक इकरारनामा पेश किया और कहा कि दान में दी ज़मीन को कैंसिल करवा दिया. हालांकि लालू से जब पूछा गया कि सुशील मोदी ने आपकी कई संपत्तियों का ज़िक्र किया है उस पर क्या कहेंगे? लालू ने कहा कि सब खंडन कर चुके हैं. लेकिन तभी तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सफाई देंगे या फिर काम करेंगे. तेज प्रताप को जमीन दान ने वाली बीजेपी सांसद रमा देवी ने अब इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. रमा देवी ने बताया है कि ये जमीन इलाके के विकास के लिए दान दी गई थी. एबीपी न्यूज से बात करते हुए रमा देवी ने बताया, “मैंने ये जमीन अपने पति बृजबिहारी प्रसाद के कहने पर इलाके के विकास के लिए दान में दी थी.” हालांकि, जमीन के कागजात में सेवा के बदले दान की बात की गई. क्या है ये पूरा जमीन मामला? बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील मोदी ने खुलासा किया है कि बीजेपी सांसद रमा देवी ने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप को जमीन दान में दी थी. लगभग 13 एकड़ जमीन 1992 में तेज प्रताप यादव को दान में दी गई. जिस वक्त ये दान दिया गया उस वक्त तेज प्रताप की उम्र महज 3 साल 8 महीने थी. ये जमीन सेवा के नाम पर दी गई. दी गयी जमीन मुजफ्फरपुर के मौजा किशुनगंज, थाना कुढ़नी में पड़ती है. सुशील मोदी का कहना है कि जिस वक्त ये जमीन दान में दी गई उस वक्त रमा देवी पार्टी लालू की पार्टी में नहीं थीं. ऐसे में उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि महज 3 साल की उम्र में तेजप्रताप ने रमा देवी की ऐसी कौन सी सेवा कर दी जिसके एवज में उन्होंने इतनी बड़ी जमीन दान की. दानपत्र में क्या लिखा है? कहानी के पीछे की कहानी यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget