एक्सप्लोरर

लालू यादव के बेटे की शादी: पीएम मोदी से पहले अमित शाह को भेजा गया कार्ड

सोमवार को दिल्ली के एम्स से वापस रांची जाने के एक दिन पहले ही अमित शाह को न्यौता भेजा गया है जबकि पीएम को उसके बाद भेजा गया है.

नई दिल्ली: लालू यादव और बीजेपी के बीच कड़वे रिश्ते और उसका इतिहास किसी से छुपा नहीं है. लालू यादव फिलहाल चारा घोटाले में सज़ायाफ्ता हैं और जेल में बंद हैं. लालू यादव और उनका परिवार उनकी हालत के लिए लगातार पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की साज़िश को दोषी ठहराता आ रहा है. लेकिन बात जब बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी की आयी है तो लालू कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं.

पीएम और अमित शाह को भी न्यौता

तेजप्रताप यादव की शादी के लिए पटना और दिल्ली में निमंत्रण कार्ड देने का काम तेजी से चल रहा है. अबतक राजनीति और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कार्ड दिया जा रहा है. अब लालू प्रसाद यादव के सियासी रिश्ते जैसे भी हों लेकिन बेटे की शादी का कार्ड सभी दलों के नेताओं को दिया जा रहा है.

ऐसे में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भला आमंत्रण कैसे नहीं दिया जाता. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे सहयोगी नेताओं के साथ साथ पीएम और अमित शाह को भी लालू यादव ने बेटे की शादी में आने का न्यौता भेजा है.

पीएम मोदी से पहले अमित शाह को भेजा गया शादी का कार्ड

दिलचस्प बात ये है कि सोमवार को दिल्ली के एम्स से वापस रांची जाने के एक दिन पहले ही अमित शाह को न्यौता भेजा गया है जबकि पीएम को उसके बाद भेजा गया है. अभी ये तय नहीं है कि दोनों नेता इस शादी में शरीक होंगे या नहीं. हालांकि शामिल होने की संभावना न के बराबर है.

लालू यादव की सबसे छोटी बेटी की शादी में पीएम हुए थे शरीक

यहां ये बताना ज़रूरी है कि लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी में पीएम मोदी शरीक हुए थे. 26 फरवरी 2015 को दिल्ली के अशोक होटल में हुई इस शादी में नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. ये बात और है कि राजलक्षी की शादी तेजप्रताप यादव से हुई थी जो रिश्ते में एक और दिग्गज यादव नेता मुलायम सिंह यादव के पौत्र लगते हैं.

12 मई को है तेजप्रताप की शादी

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताव यादव की शादी 12 मई को होने जा रही है. विधायक चंद्रिका यादव की बेटी ऐश्वर्या राय से तेजप्रताप यादव की शादी पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में धूमधाम से होगी. चंद्रिका यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय के पुत्र हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget