एक्सप्लोरर

लालू यादव ने बताया ये गुण हों तभी बहू होती है 'संस्कारी'

नई दिल्ली: राबड़ी देवी के 'संस्कारी बहू' को लेकर दिए बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद अब लालू यादव ने इस पर सफाई दी. लालू यादव ने 'संस्कारी बहू' की परिभाषा बताई है.

क्या बताया लालू यादव ने ? लालू यादव ने ट्वीट किया, ''संस्कारी बहू का का मतलब घूंघट में रहने वाली, घर में रहने वाली, दूसरे पर आश्रित महिला नहीं होता है. इसका मतलब होता है मजबूत इच्छा शक्ति वाली, प्यार करने वाली, ध्यान रखने वाली महिला, फिर चाहे वो कामकाजी महिला हो या गृहणी हो.''

  राबड़ी देवी ने भी दी सफाई अपने बयान पर सफाई देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि मीडिया ने मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया. राबड़ी देवी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ''मैंने यह नहीं कहा कि मुझे मॉल या सिनेमा जाने वाली बहू नहीं चाहिए. सिनेमा वाली बहु से मेरा तात्पर्य फिल्मी कलाकारों से था, ना कि वे लड़कियां जो 'मॉल-सिनेमा' देखने जाती हैं. ना तो मैं फिल्मों में काम करने वाली स्वावलंबी व आत्मनिर्भर फ़िल्म अदाकारों को कमतर आंकती हूँ और ना ही स्त्रियों के स्वतंत्रता और स्वेच्छा से घूमने फिरने या जीवनयापन के विरुद्ध हूं. मॉल का तो कहीं कोई ज़िक्र ही नहीं था.'' राबड़ी देवी ने आगे लिखा, ''मेरा तात्पर्य बस इतना था कि मेरा एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक परिवार है. इसलिए मेरे विचार से वह बहु बेहतर होगी जो हमारे सामाजिक परिवेश, परिदृश्य, राजनीति और ग़रीबों की हमारे परिवार से जो अपेक्षाएँ और परिवार की जिम्मेदारियां है उन्हें वह भली भांति समझ पाए.'' तेजस्वी यादव भी आए मां के बचाव में लालू यादव के साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अपनी मां के बचाव में आ गए. तेजस्वी ने ट्वीट किया, ''मेरी मां का ''संस्कारी बहू' से क्या मतलब था उनके फेसबुक पेज पर है. समझने के लिए पढ़ें.''  

क्या है पूरा मामला ? दरअसल कल यानी रविवार को लालू प्रसाद के 70 वें बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर राबड़ी ने कहा था कि वह अपनी बहू के तौर पर संस्कारी लड़की को देखना चाहती है, बजाए की किसी सिनेमा हॉल या शॉपिंग मॉल में जाने वाली लड़कियों के.

राबड़ी ने यह बात उस सवाल का जवाब देते हुए कही थी जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अपने बेटों के लिए किस तरह की बहू की तलाश है. राबड़ी देवी के इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget