एक्सप्लोरर

Budget 2024: '99 का आंकड़ा और सांप...', जदयू के ललन सिंह ने संसद में कांग्रेस को सुनाईं खरी-खरी, बताया क्यों छोड़ा साथ?

Lalan Singh on Budget: ललन सिंह ने कहा कि पहले हम लोग इनके साथ भी थे और वहां जाकर पता चला कि गिद्ध जैसे लाश को नोंचने वाला काम ये लोग करते थे. इसके बाद हम लोग विदा हो गए और प्रणाम करके इधर चले आए.

Lalan Singh Attack Congress: पांचायती राज्य मंत्री और जेडीयू के सांसद ललन सिंह ने बजट पर चर्चा के दौरान शुक्रवार (26 जुलाई 2024) को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बजट को लेकर विपक्ष की तरफ से की जा रही राजनीति की भी निंदा की.

ललन सिंह ने कहा, सभापति महोदय, पीएम नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्य़काल का जो पहला बजट है उस पर चर्चा हो रही है. यह बजट आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में मोदी जी की सरकार का क्या संकल्प है उसको दर्शाने वाला बजट है, लेकिन पिछले तीन दिन से जिस तरह सदन में इस पर चर्चा चल रही है, उससे लग रहा है कि बजट पर भाषण देने के बजाय मोदी जी की आलोचना पर यह भाषण चल रहा है.

'इन लोगों को मोदी का चेहरा पसंद नही'

ललन सिंह ने कहा कि पूरे विपक्ष के भाषण का जो टोन है, वो दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी जी का चेहरा इन लोगों को पसंद नहीं आता है. अगर आपको पसंद नहीं आता है तो क्या करिएगा, इस देश की जनता ने उनके चेहरे को पसंद किया और तीसरी बार उन्हें सत्ता संभालने की जिम्मेदारी ती.

गठबंधन के अंदर ये लोग चलाते थे लॉबी

ललन सिंह ने आगे कहा, "सभापति महोदय ये बोल रहे हैं... कुछ दिन हम लोग इनके साथ भी थे और वहां जाकर पता चला कि गिद्ध जैसे लाश को नोंचने वाला काम ये लोग करते थे. इसके बाद हम लोग विदा हो गए और प्रणाम करके इधर चले आए कि आप लोग वही काम करते रहे. गठबंधन के अंदर ये लोग लॉबी चलाते थे और यह काम करते थे कि किस तरह आपस में झगड़ा होता रहे."

'मन को जितना जल्दी चैन करेंगे उतना अच्छा'

ललन सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सभापति महोदय इनको हम बता रहे हैं कि जितना जल्दी इस सच्चाई को पचा लीजिएगा, उतना ही आपके मन को शांति मिलेगी, नहीं तो पूरा मन विचलित रहेगा आपका और पांचों साल विचलित रहिएगा. 99 का आंकड़ा काफी खराब होता है महोदय.. लूडो पता नहीं गौरव गगोई जी और बाकी ने खेला है या नहीं. लूडो खेलकर 99 पर पहुंचते हैं लेकिन सांप काटता है तो सीधे जीरो पर पहुंचते हैं. इसलिए जरा इनको मन की शांति को जितना जल्दी शांत कर लें और देश की सच्चाई को जितना जल्दी स्वीकार करेंगे उतना जल्दी इनको चैन मिलेगा. बजट के बाद कई लोगों ने चर्चा की और कहा कि दो राज्यों को सरकार बचाने के लिए खुश किया गया है. हमारा गठबंधन प्रीपोल है और अगले 5 साल तक रहेगा.

ये भी पढ़ें

23 अगस्त को यूक्रेन जा सकते हैं PM मोदी, रूस से जंग के बीच पहला दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget