एक्सप्लोरर

ऋषिकेश का प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला बंद, लोगों के बढ़ते दबाव से गिरने का था खतरा

ऋषिकेश में गंगा नदी पर स्थित लक्ष्मण झूला शुक्रवार को बंद हो गया. इस झूले का दौरा विशेषज्ञों की एक टीम ने कुछ दिनों पहले किया था. इसमें पाया गया कि झूला काफी कमजोर हो गया है और अब इसपे लोगों का चलना सही नहीं है. इसके बाद इसे बंद करने का निर्णय किया गया.

देहरादून(उत्तराखंड): ऋषिकेश में गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक ‘लक्ष्मण झूला’ शुक्रवार को बंद हो गया. दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुल और अधिक भार सहन नहीं कर सकता. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है. विशेषज्ञों ने पाया है कि पुल के ज्यादातार हिस्से ‘बहुत कमजोर’ हो गए हैं और गिरने की स्थिति में हैं.

बता दें कि यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर 1923 में बना था. लक्ष्मण झूला ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है. अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि विशेषज्ञों ने इस पुल को लोगों सहित यातायात के लिए फौरन बंद करने का सुझाव दिया था. विशेषज्ञों के स्टडी के अनुसार यह पुल अधिक भार सहन करने की हालत में नहीं है. उन्होंने बताया कि इस पुल पर हाल के समय में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई जिसके कारण अब यह एक तरफ झुका हुआ प्रतीत हो रहा है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इस पुल का इस्तेमाल किया जाना जोखिम भरा हो सकता है. इसे ध्यान में रख कर यह फैसला किया गया है. यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है. बताया जाता है कि महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था. इस पुल पर ‘गंगा की सौगंध’, ‘ सन्यासी’ और लोकप्रिय जासूसी धारावाहिक ‘सीआईडी’ की शूटिंग भी हुई है.

चारा घोटाला: देवघर कोषागार मामले में झारखंड HC ने लालू यादव को दी जमानत हार के बाद कोच रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, बताया सेमीफाइनल में क्यों नंबर चार पर नहीं उतरे धोनी कर्नाटक में इस्तीफा देने वाले विधायकों के मामले में SC ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, 16 जुलाई को फिर सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का फैसला, 4 ISIS आतंकियों को कठोर कैद
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का फैसला, 4 ISIS आतंकियों को कठोर कैद
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget